ETV Bharat / state

MP Congress 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान के लिए प्रमोद तिवारी को MP, अरुण यादव को CG की कमान

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने मिशन 2023 (MP Assembly Election 2023) की तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिले व्यापक समर्थन को देखते हुए कांग्रेस ने एक और यात्रा निकालने की तैयारी शुरू कर दी है. 26 जनवरी से प्रदेश में कांग्रेस 'हाथ से हाथ जोड़ो' (Hath se Hath Jodo Abhiyan) निकालने की तैयारी कर रही है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं. मध्यप्रदेश की कमान यूपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को दी गई है तो छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी एमपी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को दी गई है.

author img

By

Published : Dec 27, 2022, 7:02 PM IST

Updated : Dec 27, 2022, 7:53 PM IST

mp assembly election 2023
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने मिशन 2023

भोपाल/झाबुआ। अगले साल मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी कांग्रेस ने शुरू कर दी है. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंक गांधी वाड्रा राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में महिला मार्च का पूर्ण रूप से नेतृत्व करेंगी. प्रियंका गांधी का यह मार्च ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान के तहत राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में होगा. भारत जोड़ो अभियान में राहुल गांधी के साथ मध्यप्रदेश में कदमताल कर चुकीं प्रियंका गांधी प्रदेश में महिलाओं के साथ मार्च करेंगी. इसकी शुरूआत प्रियंका गांधी राजस्थान से करने जा रही हैं, बताया जा रहा है कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ के बाद प्रियंका गांधी मध्यप्रदेश में भी सक्रिय होंगी.

प्रियंका गांधी उतरेंगी सड़कों पर : प्रियंका गांधी मार्च माह में प्रदेश में महिलाओं के साथ सड़कों पर उतरेंगी. प्रियंका गांधी का यह मार्च हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई शहरों में होगा. प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को देखते हुए महिला कांग्रेस ने अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है. महिला कांग्रेस ने प्रदेश के सभी ब्लॉक में अपनी कार्यकारिणी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने प्रदेश के सभी 487 ब्लॉक में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षों को प्रभारी बनाने के निर्देश दिए हैं.

सरकार की विफलता गिनाएगी कांग्रेस : मध्यप्रदेश में निकाली कई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद प्रदेश में कांग्रेस ग्राम और ब्लॉक स्तर पर यात्राएं निकालेगी. यह यात्राएं पैदल निकलेंगी, जिसमें क्षेत्र के कांग्रेस के तमाम नेता मौजूद रहेंगे. इसके जरिए जहां स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा. वहीं जनता के बीच भी कांग्रेस इसके जरिए पहुंचेगी. कांग्रेस का हाथ से जोड़ो हाथ अभियान 26 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. दो माह चलने वाले इस अभियान को लेकर जिला स्तर पर बैठकें की जा रही है. कांग्रेस रणनीति बना रही है कि इस अभियान के जरिए कांग्रेस जहां लोगों के बीच बीजेपी सरकार की विफलताओं को गिनाएगी, वहीं कमलनाथ की 15 माह की सरकार के निर्णयों और उपलब्धियों को बताया जाएगा. अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता एक-एक मतदाता के घर दस्तक देंगे.

MP में प्रियंका का बड़ा दांव : कांग्रेस महिला वर्ग को पार्टी विचारधारा से जोड़ने के लिए महिला मार्च निकालने की भी तैयारी कर रही है. महिला कांग्रेस ने इसके लिए जिला स्तर तक अपनी कार्यकारिणी तैयार कर ली है. युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए कॉलेज स्तर तक भी कार्यक्रम किए जा रहे हैं. महिला मोर्चा ने अपनी महिला पदाधिकारियों को महिला सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए टारगेट दिए हैं. बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी की अगुवाई में प्रदेश के बड़े शहरों में महिला मार्च निकाला जा सकता है, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव के पहले महिला वर्ग को लुभाया जा सके.

झाबुआ में तैयारियां जोरों पर : झाबुआ में नवरी में जिला स्तर पर 5 बिंदुओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन होगा. जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जिला स्तरीय बैठक का आयोजन स्थानीय विधायक कार्यालय में आयोजित हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे देश के हर वर्ग के ऐतिहासिक समर्थन से केंद्र व प्रदेश की सरकार की नीव हिल चुकी है. 26 जनवरी को श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ देशभर में ब्लॉक स्तर जिला स्तर प्रदेश स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम की शुरुआत होगी. प्रत्येक बूथ स्तर पर चलने वाले इस अभियान कार्यकर्ताओं की मुस्तैदी से भाजपा सरकारों में आखिरी कील ठोकने का काम करेगी.

दो माह चलेगा अभियान : जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने विस्तारपूर्वक हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस अभियान में ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, मंडलम सेक्टर बूथ प्रभारियों की भी अहम भूमिका रहेगी. यह अभियान 26 जनवरी से 2 माह तक देश के प्रत्येक बूथ स्तर तक चलेगा. प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के चलते भाजपा सरकारों में बौखलाहट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है. इसी बौखलाहट में विकास और रोजगार देने के बजाय युवाओं को नशे में लिप्त करना चाहती है.

MP में घर-घर पहुंचेगी कांग्रेस, हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर रणनीति तैयार

सभी ने एकजुटता से रखी बात : कांग्रेस के कोषाध्यक्ष प्रकाश राका ने संचालन करते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को हमें सफल बनाना है. बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल भाबर, विधायक गणवीर सिंह भूरिया, वाल सिंह मेडा, संगठन मंत्री जसवंत सिंह भाबर, कार्यवाहक अध्यक्ष हेमचंद डामोर रूप सिंह डामोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्वेता गंगा मोहनिया ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर जिले के समस्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यामीन शेख गेंदाल, डामोर फतेह सिंह काना गुंडिया, भूरे सिंह पार सिंह डिंडो, कमलेश चौहान, आशीष भूरिया, साबिर फिटवेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय भाबर, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भावर, राजेश डामोर, गौरव सक्सेना, ठाकुर रविंद्र सिंह, जितेन सिंह राठौर, दिलीप भूरिया, रामजी मिश्रा, शंकर हटीला, नगर सिंह भूरिया, दरियाव सिंगार, जितेंद्र शाह आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे.

Last Updated : Dec 27, 2022, 7:53 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.