ETV Bharat / state

झाबुआ में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ी - Traffic affected due to cold

झाबुआ में एक बार फिर तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ गई है. शहर के लोग ठंड से बचने के तरह- तरह के उपाय करते नजर आए. कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित रहा. विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी रही.

People shielding from cold
ठंड से बचाव करते लोग
author img

By

Published : Jan 17, 2020, 12:09 PM IST

झाबुआ। शहर में ठंडी हवाओं का दौर गुरुवार से शुरू हो गया. जिसका असर देर शाम शुक्रवार सुबह नजर आया है. शुक्रवार सुबह तापमान में अचानक 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया. तापमान में गिरावट के चलते जिले में ठंड बढ़ गई. जिससे बचने के लिए लोग कई तरह के जतन करते नजर आए.

झाबुआ में ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट

गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना जताई जा रही है. तापमान में आई गिरावट के चलते कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात पर भी इसका असर देखा जा रहा है.

दिल्ली- मुंबई रेल मार्ग पर कई रेलगाड़ियां तय समय से देरी से चल रही हैं. दूसरी ओर सड़क पर विजिबिलिटी कम होने के चलते यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है. ठंड के चलते गर्म कपड़ों के साथ लोग जगह- जगह अलाव और चाय का सहारा ले कर ठंड से बचने का उपाय कर रहे हैं.

Intro:झाबुआ : गुरुवार से झाबुआ में ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया था जिसका असर देर शाम और शुक्रवार सुबह नजर आया है। शुक्रवार सुबह तापमान में अचानक 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई जिसके चलते मौसम खुशनुमा और ठंडा हो गया। तापमान में हुई गिरावट के चलते जिले में ठंड बढ़ गई है जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं।

Body: गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

Conclusion:तापमान में आई गिरावट के चलते एक और कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है तो दूसरी और कोहरे के चलते सड़क और रेल यातायात में भी इसका असर देखा जा रहा है । दिल्ली -मुंबई रेल मार्ग पर कई रेलगाड़ियां तय समय से देरी से चल रही है तो दूसरी ओर सड़क पर विजिबिलिटी कम होने के चलते यातायात की रफ्तार धीमी हो गई है। ठंड के चलते गर्म कपड़ों के साथ लोग जगह जगह अलाव और चाय का सहारा ले कर ठंड भगाते दिखाई दे रहे हैं ।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.