ETV Bharat / state

मोदी सरकार पर बरसे दिग्विजय सिंह - मोदी सरकार पर बरसे दिग्विजय जबलपुर

पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कृषि कानूनों के बहाने मोदी सरकार कृषि क्षेत्र को भी बड़े कारोबारियों के हवाले करना चाहती है

lashed out at bjp
मोदी सरकार पर निशाना
author img

By

Published : Feb 16, 2021, 7:46 PM IST

जबलपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कृषि कानूनों के बहाने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट हाउस को फायदा पहुंचाने के लिए केन्द्र ये कानून लाई है.

'किसानों को आर्थिक गुलाम बनाना चाहती है सरकार'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों को लाने के पीछे केन्द्र की मंशा अरबपति उद्योगपतियों को कृषि क्षेत्र में एंट्री देना है. मंडी पर कानून बनाना राज्य सरकार के अधीन होता है. इसलिए वहां आसानी से बड़े उद्योगपति नहीं जा सकते. आब कानून बनाकर केन्द्र कृषि क्षेत्र को बड़े उद्योपतियों के लिए खोलना चाहता है. जिससे किसान बड़े कारोबारियों का आर्थिक रूप से गुलाम बन जाएगा. दिग्विजय सिंह ने इस आंदोलन के लिए किसानों को बधाई थी और कांग्रेस पार्टी का समर्थन जताया.

मोदी सरकार पर हमला

सिविल सोसायटी एक्टिविस्ट को किया जा रहा परेशान

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो लोग किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, उनको परेशान किया जा रहा है. हाल ही में कॉलेज छात्रा दिशा रवि पर देशद्रोह के तहत केस दर्ज करने को दिग्विजय सिंह ने गलत करार दिया.

'बांग्लादेश भी हमसे आगे निकला'

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब घर में आर्थिक संकट आ जाता है, उस समय के घर में रखे जेवर-जमीन संपत्ति बेची जाती है. कांग्रेस ने 70 साल में नवरत्न कपनियां तैयार की थीं, अब उन्हें बेचा जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि 2014 से 2021 के बीच आर्थिक हालात इतने खराब हो गए हैं, कि बांग्लादेश की ग्रोथ रेट भारत से बेहतर हो गई है.

तलवार की नोक पर हो रही राम मंदिर के लिए चंदा उगाही: दिग्विजय सिंह

कोई भी चंदा वसूलेगा क्या ?

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि श्री राम का मंदिर बने, इसमे किसी को आपत्ति नहीं है. लेकिन चन्दा वसूली का अधिकार न्यास ने किसको दिया है. इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है. दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि कुछ जगहों पर जबरन चन्दा वसूला जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.