ETV Bharat / state

Nivar Cyclone: तेजी से बढ़ रहा है साइक्लोन निवार, जबलपुर में रहेगा आंशिक असर

author img

By

Published : Nov 26, 2020, 3:14 AM IST

मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में साइक्लोन चक्रवात का असर आंशिक रूप से ही देखा जा रहा है. मौसम विज्ञानिक बीजू जॉन जैकब के मुताबिक 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइक्लोन चक्रवात तट क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है.

Cyclone prevention
चक्रवाती तूफान निवार

जबलपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा साइक्लोन चक्रवात पूरे देश में अपना असर दिखा रहा है. मध्यप्रदेश सहित जबलपुर में साइक्लोन चक्रवात का असर आंशिक रूप से ही देखा जा रहा है. मौसम विज्ञानिक बीजू जॉन जैकब के मुताबिक 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइक्लोन चक्रवात तट क्षेत्र की तरफ बढ़ रहा है.

साइक्लोन निवार का जबलपुर में रहेगा आंशिक असर- मौसम वैज्ञानिक

आगामी कुछ घंटों में गंभीर रूप धारण कर सकता है चक्रवात

मौसम वैज्ञानिक बीजू जॉन जैकब ने बताया कि जिस तरह से साइक्लोन निवार चक्रवात तेजी से बढ़ रहा है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आगामी कुछ ही घंटों में यह चक्रवात गंभीर बन सकता है. हालांकि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों सहित जबलपुर में भी इसके असर की कम ही आशंका जताई जा रही है. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि तमिलनाडु- पांडिचेरी सहित आसपास का इलाका ही इस चक्रवात से प्रभावित हो सकता है. वर्तमान में साइक्लोन निवार के हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर रहने की संभावना बताई जा रही है.

जबलपुर में आंशिक असर निवार चक्रवात का

मौसम वैज्ञानिक बीजू जॉन जैकब ने जानकारी देते हुए कहा कि साइक्लोन निवार चक्रवात का जबलपुर में बहुत ही आंशिक असर रहेगा. चक्रवात के आने से जबलपुर में बादल छा जाएंगे और तापमान में कुछ हद तक गिरावट आ सकती है. वहीं जैसे ही चक्रवात गुजरेगा, बादल हटेंगे और फिर कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की भी संभावना मौसम वैज्ञानिक ने जताई है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा, पिछले छह घंटों में लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलते हुए गंभीर चक्रवाती तूफान निवार, कुड्डलोर के पूर्व-दक्षिण-पूर्व में 290 किलोमीटर पुडुचेरी के लगभग 300 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व और चेन्नई के 350 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.