ETV Bharat / state

नए साल में चिड़ियाघर में उमड़ी सैलानियों की भीड़, पर्यटकों की संख्या में बंपर इजाफा

author img

By

Published : Jan 1, 2020, 4:59 PM IST

नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों की भारी भीड़ कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में उमड़ी. चिड़िया घर में स्नेक हाउस और शेरों को देखकर लोग उत्साहित नजर आए.

people in large number visit zoo
सैलानियों की भीड़

इंदौर। कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में नए साल के पहले दिन सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, बड़ी संख्या में लोग जू पहुंचे. सैलानियों की संख्या को देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी विशेष व्यवस्थाएं की.

सैलानियों की भीड़
नए साल का जश्न मनाने के लिए सुबह से ही चिड़ियाघर में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. 2020 की शुरुआत के पहले दिन सैलानियों की अधिक संख्या होने के चलते चिड़ियाघर प्रबंधन ने भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए. वहीं चिड़ियाघर प्रबंधन ने सैलानियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए. चिड़ियाघर प्रभारी उत्तम यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या चिड़ियाघर बंद होने तक करीब 30,000 से अधिक पहुंची. चिड़ियाघर प्रबंधन का मानना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है.

Intro:इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में नए साल के पहले दिन सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी बड़ी संख्या में लोग ज़ू पहुचे सैलानियों की संख्या को देखते हुए चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा भी विशेष व्यवस्था की गई है वही चिड़ियाघर में सैलानियों के पहुचने का दौर लगातार जारी है

Body:नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में पहुंचे सुबह सही चिड़ियाघर में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था 2020 की शुरुआत के पहले दिन सैलानियों की अधिक संख्या होने के चलते चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा भी सुरक्षा और अन्य व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे वही चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा सैलानियों को सुविधा देने के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाया गया नए साल का जश्न लोगों द्वारा बड़ी संख्या में चिड़ियाघर में मनाया गया चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टरउत्तम यादव ने बताया कि सैलानियों की संख्या देखते हुए चिड़ियाघर बंद होते तक करीब 30,000 से अधिक सैलानी यहां पहुंचने की उम्मीद है

Conclusion:चिड़ियाघर प्रबंधन का मानना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा पिछले वर्ष 1 जनवरी को करीब 30,000 सैलानी यहां नया साल मनाने पहुंचे थे वहीं इस बार इस संख्या में वृद्धि होगी चिड़िया घर पहुंच कर बच्चों बूढ़ों और हर सैलानियों द्वारा उत्साह के साथ नए वर्ष की शुरुआत की गई बच्चे यहां मौजूद स्नेक हाउस और शेर के बारे में बैठे शेरों को देखकर उत्साहित नजर आए

बाइट डॉक्टर उत्तम यादव प्रभारी इंदौर जू
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.