नर्मदापुरम। हाल ही में भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. अब भारतीय हॉकी टीम के इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर इटारसी से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए हैं. विवेक सागर इटारसी के चांदौन गांव के रहने वाले हैं. विवेक सागर चीन में होने जा रहे एशियन गेम्स की तैयारी के लिए बेंगलुरु रवाना हुए हैं. इस दौरान उन्होंने बताया कि अगले साल 2024 में पेरिस में ओलंपिक हैं. फिलहाल एशियन गेम्स की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. एशियन गेम्स सितंबर में चीन में होंगे.
मन व लगन से पूरी तैयारी : विवेक सागर का कहना है कि एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद ही पेरिस में होने वाले 2024 में ओलंपिक गेम्स में एंट्री हो पाएगी. उन्होंने बताया कि वह 2024 में ओलंपिक खेल पाएंगे या नहीं, ये सब एशियन गेम्स क्वालीफाई करने पर डिपेंड करता है. आगे क्या होता है, यह कहा नहीं जा सकता. ओलंपिक में उस समय की सिचुएशन, फिटनेस के बारे में भी से कहना जल्दबाजी होगी. लेकिन तैयारियां पूरे मन व लगन से कर रहे हैं. अगर फिटनेस अच्छी रही तो 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में खेल पाऊंगा.
एक नजर विवेक सागर के खेल पर :
- विवेक सागर प्रसाद ने जनवरी 2018 में 17 साल 10 महीने की उम्र में भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया. वह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.
- विवेक सागर ने भारत की ओर से 90 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेले हैं.
- विवेक सागर ने ब्यूनस आयर्स में युवा ओलंपिक खेल 2018 में भारतीय जूनियर हाकी टीम को रजत पदक दिलाया था. इसी साल विवेक सागर ने भारत द्वारा जकार्ता में हुए एशियाई खेलों में कांस्य पदक और नीदरलैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफ़ी में रजत पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
- भारतीय हॉकी खिलाड़ी को साल 2019 में FIH मेंस राइज़िंग स्टार ऑफ़ द ईयर भी घोषित किया गया.
- मिडफ़ील्डर के रूप में खेलते हुए विवेक सागर ने टोक्यो 2020 में भारत के कांस्य पदक जीत में अहम योगदान दिया था. उन्हें साल 2021 में FIH यंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर के पुरस्कार के लिए नामित किया गया.
- साल 2022 में विवेक सागर ने बर्मिंघम में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने में मदद की थी.
ये खबरें भी पढ़ें... |
विवेक सागर की उपलब्धियां :
- युवा ओलंपिक खेल 2018 - रजत पदक
- टोक्यो 2020 ओलंपिक - कांस्य पदक
- राष्ट्रमंडल खेल 2022 - रजत पदक
- चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2018 - रजत पदक
- एशियाई खेल 2018 - कांस्य पदक
- FIH मेंस राइज़िंग स्टार ऑफ़ द ईयर 2019
- अर्जुन अवार्ड 2021
- FIH यंग प्लेयर ऑफ़ द ईयर 2021
- एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023