ETV Bharat / state

ग्वालियर लोकसभा सीट पर बीजेपी के शेजवलकर को चुनौती देंगे कांग्रेस के अशोक सिंह, हार चुके हैं पिछला चुनाव

author img

By

Published : Apr 14, 2019, 2:03 AM IST

2014 में 29000 वोटों से पीछे रहे अशोक सिंह पर एक बार फिर कांग्रेस ने भरोसा जताया है. उन्हें ग्वालियर संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह के नाती और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के बेटे हैं.

टिकट मिलने पर अशोक सिंह का बयान

ग्वालियर। कांग्रेस ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है. 2014 में 29000 वोटों से पीछे रहे अशोक सिंह पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा जताया है. अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही उन सारी अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया समेत दूसरे नाम सामने आ रहे थे.

टिकट मिलने पर अशोक सिंह का बयान

टिकट मिलने पर अशोक सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस की नीति-रीति और सिद्धांत के बदौलत ही मैदान में हैं. इसमें व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है. भाजपा प्रत्याशी और ग्वालियर के महापौर विवेक नारायण शेजवलकर उनके मित्र हैं. उनसे व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. अशोक ने कहा कि भाजपा के 15 सालों में ग्वालियर जो विकास की दृष्टि से पीछे रह गया था, उसी को लेकर वह लोगों के बीच जाएंगे और विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे.

शनिवार रात कांग्रेस प्रत्याशियों की जो सूची आई है, उसमें ग्वालियर से कांग्रेस ने एक बार फिर अशोक सिंह पर भरोसा जताया है. वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह के नाती और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के बेटे हैं. अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है. शनिवार रात को उनके गांधी रोड स्थित आवास पर जोरदार आतिशबाजी की गई और उनका स्वागत किया गया.

Intro:ग्वालियर
आखिरकार कांग्रेस ने ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। 2014 में 29000 वोटों से पीछे रहे अशोक सिंह पर एक बार फिर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है। अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही उन सारी आशंकाओं पर विराम लग गया है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रियदर्शनी राजे सिंधिया सहित कई और नाम सामने आ रहे थे।

Body:ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में एक बार फिर कांग्रेस की ओर से अशोक सिंह मैदान में है स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कक्का डोंगर सिंह के नाती और पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के बेटे कांग्रेस पार्टी के टिकट पर ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। शनिवार रात कांग्रेस प्रत्याशियों की जो सूची आई है उसमें ग्वालियर से कांग्रेस ने एक बार फिर अशोक सिंह पर भरोसा जताया है। अशोक सिंह का टिकट फाइनल होते ही उनके समर्थकों और कांग्रेस पार्टी में जश्न का माहौल है ।शनिवार रात को उनके गांधी रोड स्थित आवास पर जोरदार आतिशबाजी की गई और उनका स्वागत किया गया।

Conclusion:इस मौके पर अशोक सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस की नीति,रीति और सिद्धांत के बदौलत ही मैदान में हैं इसमें व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और ग्वालियर के महापौर विवेक नारायण शेजवलकर उनके मित्र हैं और उनसे कोई भी व्यक्तिगत उनकी लड़ाई नहीं है।भाजपा के 15 सालों में ग्वालियर जो विकास की दृष्टि से पीछे रह गया था उसी को लेकर लोगों के बीच जाएंगे और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे। खास बात यह है कि अपनी सौम्यता और मिलनसारिता के कारण अशोक सिंह कांग्रेस में ही नहीं बल्कि दूसरे दलों के भी चहेते माने जाते हैं।उन्होंने कहा कि उम्मीद है जनता उन्हें आशीर्वाद देगी और वे जनता की कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
बाइट अशोक सिंह कांग्रेस प्रत्याशी ग्वालियर लोकसभा
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.