धार। सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शमशाद अहमद को आम सहमति से शहर काजी बनाने का फैसला किया, शहरा काजी बनाए जाने के बाद शमशाद अहमद का जोरदार स्वागत किया गया. मौलाना शमशाद अहमद सिद्दीकी को मनावर की मरकज़ी जामा मस्जिद, हुसैनी मस्जिद, गौसिया मस्जिद, सुन्नी हनफिया मस्जिद और सुन्नी मुसलमानों की सहमति से सुन्नी शहर काजी बनाया
सुन्नी मुसलमानों ने काजी शमशाद अहमद का फूल-मालाओं से स्वागत किया. खिराला शरीफ से आए पीर साहब ने भी काजी शमशाद को फूलों का हार पहना कर मुबारक बाद दी और काजी शमशाद अहमद ने मनावर के हर व्यक्ति के हक में खुदा से दुआ मांगी.