ETV Bharat / state

महिलाओं ने पूरा किया 26000 क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य

दमोह। जिले के जबेरा जनपद क्षेत्र में महिलाओं ने सात से अधिक धान खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी कर नया कीर्तिमान हासिल किया है. महिलाओं ने खरीदी केंद्र पर 16000 क्विंटल से 20000 क्विंटल तक का लक्ष्य रखा, जिसको महिलाओं ने पूरा करके भी दिखाया.

author img

By

Published : Jan 20, 2021, 1:32 PM IST

-purchased-paddy-at-more-than-seven-paddy-procurement-centers
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महिलाओं के बढ़ते कदम

दमोह। जिले के जबेरा जनपद क्षेत्र में महिलाओं ने सात से अधिक धान खरीदी केंद्रों पर धान की खरीदी की. धान खरीदी केंद्र चोपरा में सरस्वती स्व-सहायता समूह के अध्यक्ष शोभा रानी ने बताया कि 26000 क्विंटल धान की खरीदारी का बड़ा लक्ष्य हमें दिया गया था. समूह की सभी महिलाओं ने कड़ी मेहनत कर लक्ष्य हासिल कर दिखाया.

women at paddy procurement
धान खरीदी केंद्रों पर महिलाएं

धान खरीदी में रही महिलाओं की भूमिका

पौड़ी मानगढ़ केंद्र में नंदनी स्व सहायता का समूह की अध्यक्ष रूपा राय ने जानकारी देते हुए कहा, कि खरीदी का एक बड़ा लक्ष्य भी हमारे पास था. जिले से आला अधिकारी हमारे केंद्र का जायजा लेने के लिए आए. इसी प्रकार अन्य खरीदी केंद्र पर 16000 क्विंटल से 20000 क्विंटल तक का लक्ष्य रखा गया था. खमरिया केंद्र पर अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह, बिजौरा खमरिया केंद्र पर जानकी रमण स्व सहायता समूह, सिमरी जालम सिंह में अंजनी स्व सहायता समूह, परस्वाहा खरीदी केंद्र पर स्वराज समूह , पिपरिया नवल केंद्र पर गुरुकृपा स्व सहायता समूह ब कोड़ा खरीदी केंद्र में शारदा स्व सहायता समूह अमदर की महिलाओं ने धान खरीदी का कार्य पूरा कर लक्ष्य हासिल किया

women purchasing paddy
धान से भरे बोरियां खरीद रही महिलाएं

महिलाएं खुद करती हैं यह काम

समूह की महिलाओं ने बताया कि खरीदी केंद्र पर सभी महिला मिलकर कार्य करती हैं. बोरियों पर छापा लगाने से लेकर सिलाई तक का काम महिलाएं करती हैं. रविवार के दिन केंद्र पर आंतरिक कार्य को पूर्ण करते हैं. विधायक जबेरा धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि धान खरीदी करके महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वह स्वावलंबी है, आत्मनिर्भर हैं और भारत के नवनिर्माण में अपना योगदान दे रही हैं. मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने के लिए हर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने आर्थिक सहायता देकर स्व-रोजगार से भी जोड़ा जा रहा है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.