ETV Bharat / state

बुरहानपुर: डिप्टी कलेक्टर और सहायक निगम आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा, काम पर लौटे कर्मचारी

निगम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है. पिछले दिनों डिप्टी कलेक्टर के द्वारा निगम सहायक आयुक्त को अपमानजनक शब्द कहने के बाद निगम कर्मचारी हड़ताल कर रहे थे.

author img

By

Published : Oct 9, 2019, 7:26 PM IST

Updated : Oct 9, 2019, 9:33 PM IST

डिप्टी कलेक्टर और निगम सहायक आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा

बुरहानपुर। निगम कर्मचारियों की चल रही हड़ताल खत्म हो गई है. डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह और सहायक नगर निगम आयुक्त सलीम खान के बीच विवाद के बाद कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त सलीम खान के साथ मिलकर हड़ताल शुरु कर दी थी. फिलहाल कलेक्टर राजेश कोल की समझाइश के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए हैं.

डिप्टी कलेक्टर और निगम सहायक आयुक्त के बीच का विवाद सुलझा

गौरतलब है कि पिछले दिनों निगम सहायक आयुक्त सलीम खान ने डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह पर आरोप लगाया था, कि उन्होंन आपत्तिजनक शब्दों का इस्तमाल कर अपमान किया था. जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने हड़ताल कर नगर निगम कार्यलय में हड़ताल पर बैठ गए थे.

जानकारी लगते ही कलेक्टर राजेश कोल ने डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह और नगर निगम सहायक आयुक्त सलीम खान के बीच के विवाद को समझौता कर मामला सुलझा लिया है. कलेक्टर के चेंबर में ही डिप्टी कलेक्टर ने अपने व्यवहार के लिए सहायक आयुक्त सलीम खान से माफी मांगी. जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट आए है.

Intro:बुरहानपुर में दुर्गा विसर्जन के दिन डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह द्वारा नगर निगम के सहायक आयुक्त सलीम खान को अपमानित कर अभद्रता करने का आरोप लगा हैं, इस बात से नाराज अधिकारी और कर्मचारी सहायक आयुक्त के पक्ष में हड़ताल पर उतर आए, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

Body:इसकी सूचना मिलने पर निगमायुक्त भगवान दास भूमरकर ने कलेक्टर राजेश कौल से चर्चा की जिसके बाद कलेक्टर ने आयुक्त और सहायक आयुक्त सलीम खान को अपने दफ्तर बुलाकर डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह से समझौता कराया, कलेक्टर के चेंबर में ही डिप्टी कलेक्टर ने अपने व्यवहार के लिए सहायक आयुक्त सलीम खान से माफी मांगी और भविष्य में इस तरह का व्यवहार ना करने का वादा भी किया, डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह के द्वारा माफी मांगने के बाद निगम अधिकारियों और कर्मचारियों का गुस्सा शांत हुआ, और सभी काम पर लौट आए, हालांकि कर्मचारियों ने यह भी कहा कि यदि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति हुई तो वह फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।

Conclusion:सहायक आयुक्त सलीम खान ने बताया कि बिहारी सिंह द्वारा उन्हें अपमानित कर अभद्र व्यवहार किया गया था, यह बात जैसे ही निगम कर्मियों को पता चली तो सभी हड़ताल पर चले गए और कलेक्टर साहब की मौजूदगी में बिहारी सिंह ने मुझसे माफी मांगी इसके अलावा भविष्य में इस प्रकार का व्यवहार ना करने का भी आश्वासन दिया, जिसको देखते हुए हड़ताल स्थगित कर उन्हें माफ किया गया है।

वही जब इस संबंध में डिप्टी कलेक्टर बिहारी सिंह से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हड़ताल की मुझे जानकारी नहीं है, मेरे द्वारा कोई अभद्रता नहीं की गई, सलीम खान से अभी मेरी बात हुई है उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

तो वही कलेक्टर राजेश कुमार कॉलोनी कहा कि कोई विशेष विवाद नहीं था, मैंने दोनों पक्षों को चेंबर में बुलाकर समझाइश देकर मामला सुलझाया है, दोनों एक दूसरे से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेंगे, आगे इस प्रकार की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए भी हिदायत दी गई है।

बाईट 01:- मोहम्मद सलीम खान, सहायक आयुक्त- नगर निगम।
बाईट 02:- बिहारी सिंह, डिप्टी कलेक्टर- बुरहानपुर।
बाईट 03:- राजेश कौल, कलेक्टर-बुरहानपुर।
Last Updated : Oct 9, 2019, 9:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.