ETV Bharat / state

MP Congress News: घर-घर दस्तक देगी कांग्रेस, कमलनाथ कल करेंगे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत

author img

By

Published : Jan 25, 2023, 10:02 PM IST

गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है. ये अभियान 26 मार्च तक मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में चलेगा. ये एक पूरी तरह से जनसंपर्क राजनीतिक कार्यक्रम है जिसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी.

Etv Bharat
Etv Bharat

भोपाल। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद मध्य प्रदेश में कल गणतंत्र दिवस से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है. प्रदेश में इसकी शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के बरखेड़ा नाथू ग्राम से करेंगे. कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ गांव में घर घर जाएंगे और इसके बाद सभा को भी संबोधित करेंगे. यह अभियान 2 महीने तक चलेगा. इस अभियान के दौरान प्रियंका गांधी भी मध्य प्रदेश आ सकती हैं.

झंडा फहरा कर शुरू होगी यात्रा, घर-घर जाएंगे कांग्रेसी: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत जिला स्तर पर हर जिला मुख्यालय पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. वहीं गांव और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम होंगे जिसमें हर गांव और पोलिंग बूथ को दायरे में लिया जाएगा. गांव-गांव में राष्ट्रध्वज और कांग्रेस का झंडा फहरा कर यात्रा शुरू होगी. यात्रा के दौरान घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा. यात्रा से जुड़े सभी प्रपत्र जिलों में भेज दिए गए हैं. अभियान को लेकर जिला ब्लाक स्तर पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं.

पूरे देश में चलेगा अभियान: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अजय उपाध्याय ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि "बीजेपी सरकार हर स्तर पर देश को कमजोर कर रही है. संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को प्रभावित करने धर्म को धर्म से क्षेत्र को क्षेत्र से और जाति को जाति से लड़वाने की साजिश की जा रही है." उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को और अधिक व्यापकता देने के लिए 26 जनवरी से 26 मार्च तक मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है. यह एक पूरी तरह से जनसंपर्क राजनीतिक कार्यक्रम है इसका नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी. इस अभियान के तहत देश के 6 लाख गांव, ढाई लाख ग्राम पंचायतों और 10 लाख मतदान बूथों तक राहुल गांधी का संदेश और मोदी सरकार की नाकामियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा. हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, भारत जोड़ो यात्रा की अगली कड़ी है, लेकिन दोनों में एक भिन्नता है. भारत जोड़ो यात्रा जहां एक गैर राजनीतिक यात्रा है, वहीं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा चलाए जाने वाला अभियान है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.