ETV Bharat / city

उज्जैन में बाबा महाकाल का चंदन और अबीर से हुआ आकर्षक श्रृंगार, भगवान ने मस्तक पर धारण किया चांदी का त्रिशूल

author img

By

Published : Mar 29, 2022, 8:39 AM IST

मंगलवार को बाबा महाकाल का भस्म आरती के दौरान पंचामृत अभिषेक किया गया. इसके बाद बाबा के मस्तक पर भांग लगाकर चांदी का त्रिशूल लगाया गया और फिर चंदन और अबीर से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई और उन्हें विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. (Ujjain Mahakaleshwar temple)

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 29 March 2022
बाबा महाकाल का चंदन और अबीर से राजा रूप में हुआ श्रृंगार

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 4:00 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया. इसके बाद पंडे, पुजारियों द्वारा दूध ,दही ,घी ,शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया.

Ujjain Mahakaleshwar temple Baba Mahakal makeup on 29 March 2022
भस्मी में बाबा महाकाल

बाबा महाकाल का चंदन और अबीर से राजा रूप में हुआ श्रृंगार: भगवान महाकाल का पंडे, पुजारियों द्वारा चंदन और अबीर से राजा के रूप में श्रृंगार किया गया. इसके बाद बाबा के मस्तक पर भांग लगाकर उस पर चांदी का त्रिशूल लगाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, भांग, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को सजाकर राजा के रूप में तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाये गये, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया.

29 मार्च का राशिफलः: मंगलवार को इन राशि के जातकों को होगी धन प्राप्ति, जानिए अपना शुभ रंग और उपाय

(Ujjain Mahakaleshwar temple)(Baba Mahakal makeup on 29 March 2022)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.