उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः काल 2:30 बजे होने वाली भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को जल अर्पित कर उन्हें स्नान कराया गया, इसके बाद पंडा, पुजारियों द्वारा दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत से भगवान का अभिषेक किया गया. इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंडा, पुजारियों द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया गया. भगवान महाकाल को भस्मी अर्पित करके आरती की गई, जिसमें बाबा महाकाल को फल और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का भोग लगाया गया. यह देख भक्त भी शिवमय नजर आए.
![Baba Mahakal makeup on 3 October 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_03102022070036_0310f_1664760636_427.jpg)
उज्जैन में बन रहा सबसे बड़ा म्यूरल मेटल, 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण
बाबा महाकाल का राजा रूप में हुआ श्रृंगार: पंडा, पुजारियों द्वारा बाबा महाकाल को आज भांग और अबीर चन्दन से श्रृंगार कर तैयार किया गया. वहीं बाबा महाकाल को आज राजा के रूप में तैयार कर मस्तक पर अबीर का त्रिपुण्ड और कानों में कुंडल धारण कराए गए. श्रृंगार इतना अदभुत था कि श्रद्धालु आनंदित नजर आए. भगवान को फूलों से सजाया गया. भगवान महाकाल के श्रृंगार में काजू, बादाम, रुद्राक्ष, अबीर, कुमकुम सहित तमाम चीजों से बाबा को तैयार किया गया. इसके अलावा भगवान को चांदी का छत्र, रुद्राक्ष की माला, फूलों की माला और कलरफुल वस्त्र पहनाए गए, फिर तमाम प्रकार के फल और मिठाइयों से भोग लगाया गया. Ujjain Mahakaleshwar temple, Baba Mahakal makeup on 3 October 2022
![Baba Mahakal makeup on 3 October 2022](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/mp-ujj-01-mahakal-mp10029_03102022070036_0310f_1664760636_555.jpg)