भोपाल। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समान जनसंख्या कानून (Equal Population Act MP) को लेकर मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) द्वारा दिए गए बयान का समर्थन किया है. (Dr Narottam Mishra statement) गृहमंत्री ने कहा कि, मोहन भागवत का बयान देश की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. देश में आबादी का असंतुलन नहीं होना चाहिए. इसके लिए उन्होंने काफी उदाहरण भी दिए हैं. कांग्रेस देश के अंदर सिर्फ अपनी राजनीति देखती है, लेकिन भागवत का ध्यान पूरे देश पर रहता है. यह बुनियादी सोच का फर्क है.
-
श्रद्धेय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी का जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विचार देश की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। अब समय भी आ गया है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।@DrMohanBhagwat @RSSorg pic.twitter.com/16XXrKzCYf
">श्रद्धेय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी का जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विचार देश की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022
जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। अब समय भी आ गया है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।@DrMohanBhagwat @RSSorg pic.twitter.com/16XXrKzCYfश्रद्धेय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी का जनसंख्या नियंत्रण नीति पर विचार देश की दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण है।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022
जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। अब समय भी आ गया है कि इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए।@DrMohanBhagwat @RSSorg pic.twitter.com/16XXrKzCYf
भारत जोड़ो यात्रा से बिखरती कांग्रेस: गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान के दौरान कांग्रेस को घेरते हुए भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी के शामिल होने पर कहा कि, "भारत जोड़ो यात्रा (Sonia Gandhi joins Bharat Jodo Yatra) का असर और रूझान दिखाई देने लगा हैं. गुलाम नबी आजाद पहले छोड़ गए थे. अब गुजरात में भी विधायक कांग्रेस छोड़कर भागने लगे हैं. यात्रा की शुरुआत जब से हुई है तब से कांग्रेस बिखरती जा रही है. पूरे देश में कहीं ना कहीं कांग्रेस के बड़े नेता कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनावी हिंदू हैं. चुनाव के समय ही इन्हें हिन्दू और हिन्दू त्योहार याद आते हैं. यह वही लोग हैं, जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक बताया था और टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ खड़े नजर आए थे".
-
राहुल गांधी जी की #भारत_जोड़ो_यात्रा का ही असर है कि एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data="
'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। pic.twitter.com/qk0m9B8pyo
">राहुल गांधी जी की #भारत_जोड़ो_यात्रा का ही असर है कि एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022
'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। pic.twitter.com/qk0m9B8pyoराहुल गांधी जी की #भारत_जोड़ो_यात्रा का ही असर है कि एक के बाद एक कांग्रेस के नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) October 6, 2022
'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी पत्तों की तरह बिखरती जा रही है। pic.twitter.com/qk0m9B8pyo
अंग्रेजों की नीति पर दिग्गी: इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा शासित राज्यों में आरक्षण खत्म करने के आरोप पर गृहमंत्री ने कहा कि, "दिग्विजय सिंह यह बता दें कि किन-किन राज्यों में आरक्षण खत्म किया गया है. दिग्विजय सिंह अंग्रेजों की नीति फूट डालो राज करो अपनाते हैं, वह देश को जातियों में बांटने का काम कर रहे हैं. वहीं विदिशा के सीएम राइज स्कूल में मजार मामले पर कहा कि मामला संज्ञान में आया है, यह कोई एजेंडा नहीं है. प्रशासन ने मामले को हल कर दिया है.
जनसंख्या कानून की बात पर बघेल का संघ पर गंभीर आरोप, RSS का पलटवार
कांग्रेस ने ले रखी है अपमानित करने की सुपारी: कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आने वाले हैं इसलिए भाजपा लोगों को तीर्थ दर्शन करा रही है. इस पर गृहमंत्री ने कहा कि, तीर्थ दर्शन यात्रा को चुनाव से नहीं जोड़ना चाहिए, जो योजना हमारे पहले कार्यकाल से चल रही थी, उसे कमलनाथ ने बंद कर दी थी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं. जो लोग किसी वजह से तीर्थ दर्शन नही कर पाए थे मुख्यमंत्री उन्हें सर्व सुविधा के साथ तीर्थ दर्शन करवा रहे हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर उदित राज के बयान पर कहा कि अधीर रंजन चौधरी हों या उदित राज कांग्रेस की पूरी थीम को देख लीजिए, कांग्रेस ने अनुसूचित जाति वर्ग का अपमान करने की सुपारी ले रखी है. मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस ने कई नेताओं को अपमानित करने का काम किया है. (Dr Narottam Mishra statement) (Equal Population Act MP) (Dr Narottam Mishra Targeted Digvijay Singh) (Sonia Gandhi joins Bharat Jodo Yatra)