कोडरमा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, विधायक नीरा यादव ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

By

Published : Aug 11, 2022, 10:00 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

thumbnail
कोडरमा: जिले में गुरुवार को तिरंगा यात्रा(tiranga yatra)निकाली गई. विधायक डॉ. नीरा यादव(mla neera yadav) की अगुवाई में निकाले गए तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता के अलावा आम लोगों ने भी इस तिरंगा यात्रा (tiranga yatra) में शामिल होकर वंदे मातरम और भारत माता की जयकारे लगाए. तिरंगा यात्रा कोडरमा के गांधी चौक से शुरू होकर झुमरी तिलैया के महाराणा प्रताप चौक, सुभाष चौक होते हुए झंडा चौक पर संपन्न हुई. तिरंगा यात्रा (tiranga yatra) के पूर्व प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक डॉ नीरा यादव (mla neera yadav) ने आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक पल बताया और सभी लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की. इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि जनहित के मुद्दे से सरकार बचना चाहती है. यही कारण है कि विधानसभा का मानसून सत्र तय समय से 1 दिन पहले ही समाप्त कर दिया गया.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:26 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.