ICAR संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - President Draupadi Murmu live

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : 3 hours ago

Updated : 1 hours ago

thumbnail
रांची: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत कर रही हैं. रांची के नामकुम के ICAR संस्थान में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मंच पर मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में 8-10 हजार किसानों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के समक्ष संस्थान के 100 वर्षों के गौरवमयी सफर और कृषि एवं किसानों के जीवन मे हो रहे बदलाव की जानकारी दी जाएगी.  इसके अलावा कार्यक्रम में "माय स्टाम्प" और "लाक्षा 2024" विजन 2047 के उत्कृष्ठता पुस्तक का लोकार्पण होगा और राष्ट्रपति परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" के तहत पौधरोपण भी करेंगी.  
Last Updated : 1 hours ago

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.