thumbnail

By

Published : Dec 6, 2022, 1:53 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:34 PM IST

ETV Bharat / Videos

गुमला में भारत जोड़ो यात्रा में नहीं दिखा कार्यकर्ताओं में उत्साह, ओबीसी को जिलाध्यक्ष नहीं बनाने से नाराज

गुमलाः जिले में कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक भूमि को मजबूत करने के लिए आयोजित भारत जोड़ो पदयात्रा विफल साबित(Bharat Jodo Yatra in Gumla ) हुई. गुमला में कांग्रेस की मजबूती के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेता सुबोधकांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की सहित कई नेता पदयात्रा में शामिल हुए. लेकिन कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं (Congress workers not participate in Bharat Jodo Yatra in Gumla)दिखा. ओबीसी नेता को जिला अध्यक्ष नहीं बनाने से कार्यकर्त नाराज नजर आए. जिसका असर भारत जोड़ो यात्रा पर भी देखने को मिला. कई नेता इस पदयात्रा में शामिल नहीं हुए या शामिल हुए भी तो केवल चेहरा दिखा कर वापस निकल गए. वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि माननीय राहुल गांधी के निर्देश पर पूरे झारखंड में यह आंदोलन शुरू किया गया है. वहीं सुबोधकांत सहाय ने भी बताया कि भारत जोड़ो आंदोलन इसलिए किया जा रहा है कि पूरे क्षेत्र की जनता कांग्रेस पार्टी के सिद्धांत को जाने और उस पर चले.
Last Updated : Feb 3, 2023, 8:34 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.