अन्नपूर्णा देवी के बयान पर तिलमिलाया आरजेडी, कहा- झूठ बोल रहीं हैं केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस ने दिखाया आइना - मंत्री आलमगीर आलम
🎬 Watch Now: Feature Video

रांची: भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान के तहत गिरिडीह में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी के दिये एक बयान ने राजनीति गरमा दी है. अन्नपूर्णा देवी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव ने बयान को झूठा करार दिया है. वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र का झारखंड को उसका हक देने में कितनी ईमानदारी है, इसका उदाहरण यह है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए वर्ष 2022-23 की राशि का एक भी रुपया राज्य को नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें- गिरिडीह में वसुंधरा राजे ने किया मोदी सरकार का गुणगान, पत्रकारों के सवाल पर कहा नो कमेंट
क्या था अन्नपूर्णा देवी का बयान: भाजपा के महासम्पर्क अभियान के दौरान गिरिडीह में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की उपस्थिति में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर केंद्र से मिलने वाली राशि का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि भारत सरकार, झारखंड के विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के लिए जो राशि भेजती है. राज्य सरकार इस राशि को खर्च तक नहीं कर पाती. राज्य सरकार द्वारा पैसा खर्च नहीं हो पाता है और राशि लौट जाती है.