ETV Bharat / state

सिमडेगा में हॉकी के महाकुंभ का उद्घाटन, रोमांचक रहा पहले दिन का मैच

author img

By

Published : Aug 28, 2022, 7:12 AM IST

Updated : Aug 28, 2022, 10:03 AM IST

सिमडेगा में Jharkhand State Level Hockey Championship 2022 का विधिवत उद्घाटन हुआ. तीन दिनों तक चलने वाले इस चैंपियनशिप का पहला दिन काफी रोमांचक रहा.

Hockey Championship 2022 inaugurated in Simdega

सिमडेगा: जिले में 5वीं सीनियर झारखंड राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 (Jharkhand State Level Hockey Championship 2022) का विधिवत उद्घाटन हुआ. एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में आयोजित इस हॉकी चैंपियनशिप का आगाज 27 अगस्त से हुआ जो 29 अगस्त तक चलेगा. चैंपियनशिप का उद्गाटन जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा, टाटा स्टील के द्वारा किया गया. सिमडेगा उपायुक्त आर रोनीटा, एसपी सौरभ, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनीष कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ राजनीश कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के बाद कर मैच प्रारंभ कराया.

इसे भी पढ़ें: विवेक बोले, राष्ट्रमंडल खेलों का हॉकी फाइनल नहीं खेलना निराशाजनक था

ओलंपियन खिलाड़ियों ने किया कायल: एक साथ तीन-तीन मैदानों में मैच का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 53 टीम भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच महिला वर्ग में रांची रेलवे और हॉकी दुमका के बीच खेला गया. जिसमें रांची रेलवे ने 11 गोल से मैच जीतकर जबरदस्त आगाज किया. रांची रेलवे में ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के खेल को देख दर्शक कायल हो गए.

देखें वीडियो

पुरुष वर्ग में किसने किसे पराजित किया: पुरुष वर्ग में लातेहार ने पाकुड़ को, रांची रेलवे ने धनबाद को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने दुमका को, गुमला ने रामगढ़ को, पलामू ने बोकारो को, सरायकेला ने सिमडेगा को, रांची रेलवे ने कोडरमा को, खूंटी ने साहिबगंज को और गुमला ने पश्चिमी सिंहभूम को, पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को, गिरिडीह ने जामताड़ा को, पश्चिमी सिंहभूम ने गोड्डा को, कोडरमा ने चतरा को, देवघर ने हजारीबाग को, लातेहार ने देवघर को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने पूर्वी सिंहभूम को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने गिरीडीह को और रांची ने पलामू को पराजित किया.

महिला वर्ग में किसने किसे पराजित किया: महिला वर्ग में सिमडेगा ने कोडरमा को, पलामू ने बोकारो को, जामताड़ा ने गिरीडीह को, गुमला ने पूर्वी सिंहभूम को, गोड्डा ने पश्चिमी सिंहभूम को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने देवघर को, रामगढ़ ने गढ़वा को, खूंटी ने चतरा को, पलामू ने गोड्डा को, रेलवे ने दुमका को और रांची ने साहिबगंज को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया. हॉकी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन कराने में जिला प्रशासन और सिमडेगा पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, जिला नजारत उप समाहर्ता राजेंद्र प्रसाद सिंह व अन्य उपस्थित थे.

Last Updated : Aug 28, 2022, 10:03 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.