ETV Bharat / state

रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो विमान रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

author img

By

Published : Mar 3, 2021, 12:56 AM IST

रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो विमान संख्या 6E 2083 में तकनीकी खराबी आने के कारण इसे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ा.

Technical malfunction in Indigo aircraft in Ranchi
रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो विमान रद्द

रांची: राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो विमान संख्या 6E 2083 में तकनीकी खराबी आने के कारण उड़ान भरने से रोक दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो के विमान जैसे ही दिल्ली के लिए उड़ान भरने लगी, तभी उसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करके विमान को रोक दिया.

ये भी पढ़ें-एयरपोर्ट पर पलायन कर रहे गरीब मजदूरों से हो रही है वसूली, प्रबंधन बना मूकदर्शक!

तकनीकी खराबी के कारण विमान कैंसिल
इस विमान में लगभग 80 यात्री सवार थे, जो रांची से दिल्ली के लिए जा रहे थे, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण विमान को कैंसिल कर कर दिया गया और विमान में बैठे सभी यात्रियों को इंडिगो की अथॉरिटी की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था देने की बात कही गई. यात्रियों को बताया गया कि उन्हें कोलकाता से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक दूसरी विमान से दिल्ली भेजा जाएगा, लेकिन ऐन वक्त पर कोलकाता के यात्रियों ने रांची होकर दिल्ली जाने से साफ मना कर दिया.

यात्रियों के लिए नहीं की गई कोई वैकल्पिक व्यवस्था

इसके बाद रांची के यात्रियों को सुबह भेजने की बात कही गई. जो यात्री सुबह नहीं जाना चाहते थे, उनका टिकट रिफंड कर दिया गया है.
देर रात हो जाने के कारण रांची से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने की वजह से यात्रियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर काफी देर तक हंगामा किया. इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने समझा-बुझाकर यात्रियों को शांत कराया. पायलट की सूझबूझ से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.