ETV Bharat / bharat

रेखा गुप्‍ता वर्तमान में BJP की इकलौती और देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री - REKHA GUPTA ONLY WOMAN CM OF BJP

रेखा गुप्ता को भाजपा ने दिल्ली का नया सीएम घोषित किया है. वर्तमान में वह भाजपा की एकमात्र महिला सीएम होंगी.

Rekha Gupta will be the CM of Delhi
रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम (ANI)
author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Feb 19, 2025, 10:39 PM IST

हैदराबाद : दिल्ली विधानसभा के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री की दौड़ में कई बड़े नाम चल रहे थे, लेकिन भाजपा ने रेखा गुप्ता को नया मुख्यमंत्री बना दिया. हालांकि इस बारे में पहले ही भाजपा के द्वारा किसी महिला को मुख्यमंत्री बनाए जाने की बात कही जा रही थी. अंतत: विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई. वह 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी.

बता दें कि रेखा गुप्ता से पहले दिल्ली में भाजपा ने अंतिम बार सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया था और फिर उसके बाद भाजपा 27 साल तक सत्ता से बाहर थी. वहीं वर्ष 1993 के चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मदनलाल खुराना को दिल्ली का सीएम बनाया था, परंतु उनके हवाला कांड में शामिल होने के आरोपों के कारण उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा. फलस्वरूप वर्ष 1996 में उनको इस्तीफा देना पड़ा और उनके बाद साहिब सिंह वर्मा मुख्यमंत्री बने. वहीं साहिब सिंह वर्मा को प्याज के दामों में वृद्धि के कारण 1998 के चुनावों से कुछ महीने पूर्व ही पद छोड़ना पड़ा. इसके बाद भाजपा ने सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया और उनके नेतृत्व में चुनाव में उतरी, लेकिन वर्ष 1998 के चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा.

भाजपा की एकमात्र सीएम हैं रेखा गुप्ता
वर्तमान में रेखा गुप्ता भाजपा की इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं, जबकि देश की दूसरी महिला मुख्यमंत्री हैं. उनके अलावा सिर्फ पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हैं. जहां तक भाजपा शासित राज्यों की बात की जाए तो यूपी में योगी आदित्यनाथ, हरियाणा में नायब सिंह सैनी, उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस, राजस्थान में भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश में मोहन यादव, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय, गुजरात में भूपेंद्र पटेल, गोवा में प्रमोद सावंत, असम में हिमंता बिस्वा सरमा, ओडिशा में मोहन चरण माझी मुख्यमंत्री हैं. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा में भाजपा की सरकार है, जबकि बिहार, आंध्र प्रदेश, मेघालय, सिक्किम में गठबंधन की सरकार है. इनमें से किसी भी राज्य में अबतक महिला मुख्यमंत्री नहीं थी.

चुनाव परिणाम के 11 दिन बाद हुई घोषणा
गौरतलब है कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा के नतीजों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया था. भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी.

ये भी पढ़ें- रेखा गुप्ता से पहले बन चुकी हैं 17 महिला मुख्यमंत्री, शीला दीक्षित का कार्यकाल सबसे लंबा रहा, देखें पूरी लिस्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.