ETV Bharat / state

संविदा पर नियुक्त सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक अभी नहीं हटाए जाएंगे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट - सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंजुरी

झारखंड में सहायक वन संरक्षक के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मियों की सेवा अवधि विस्तार के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है. इस साल नवंबर महीने में इन सभी संविदा कर्मियों की कार्य अवधि समाप्त हो रही थी.

service-period-extended-of-retired-assistant-forest-conservator-in-jharkhand
संविदा पर नियुक्त सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक अभी नहीं हटाए जाएंगे
author img

By

Published : Nov 24, 2020, 9:35 PM IST

रांची: सहायक वन संरक्षक के रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से संविदा के आधार पर नियुक्त सेवानिवृत्त कर्मियों के सेवा अवधि विस्तार के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है. वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत सहायक वन संरक्षकों की कमी और विभागीय कार्य प्रभावित होने के कारण 31 अक्टूबर 2019 को जारी आदेश के तहत कुल 12 सेवानिवृत्त कर्मियों को एक साल के लिए संविदा के आधार पर नियुक्त किया गया था. इन 12 सेवानिवृत्त संविदा कर्मियों में से 10 व्यक्तियों की ओर से ही योगदान समर्पित किया गया था. इस साल नवंबर महीने में इन सभी संविदा कर्मियों की कार्य अवधि समाप्त हो रही थी.

ये भी पढ़ें-कोरोना के बाद मुहूर्त पर ग्रहों की मार, अप्रैल- 2021 तक विवाह के सिर्फ 5 ही मुहूर्त

इनको मिला अवधि विस्तार

पीसीसीएफ के द्वारा इन 10 कर्मियों में से 6 कर्मियों के कार्य मूल्यांकन और नियंत्री पदाधिकारी की अनुशंसा के आधार पर अवधि विस्तार की अनुशंसा की गई है. इन 6 संविदा कर्मियों में सच्चिदानंद ठाकुर, कार्यालय क्षेत्रीय वन संरक्षक रांची, सुरेश कुमार सिन्हा, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक रांची, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक कार्मिक, बलवीर सिंह, कार्यालय क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक दुमका, प्रेम चंद्र शुक्ला, कार्यालय क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, जमशेदपुर और हसीब उर रहमान, कार्यालय मुख्य वन संरक्षक और वन्य प्राणी रांची शामिल हैं, जिन्हें अवधि विस्तार दिया गया है.

For All Latest Updates

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.