ETV Bharat / state

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रामेश्वर उरांव ने दी शुभकामनाएं, कहा- उनके सपने साकार करने में जुटी सरकार

author img

By

Published : Nov 15, 2020, 5:04 PM IST

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने राज्य के स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यवासियों को बधाई दी है. रामेश्वर उरांव ने कहा है कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड के विकास का जो सपना देखा था, उसे राज्य सरकार पूरा करने में जुटी है.

rameshwar-oraon-wishes-on-birth-anniversary-of-lord-birsa-munda-in-ranchi
बिरसा मुंडा की जयंती

रांची: झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि कोरोना संक्रमण काल में झारखंड राज्य भले ही अपना स्थापना दिवस सादगीपूर्वक मना रहा है, लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं आई है.

रामेश्वर उरांव ने कहा है कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड के विकास का जो सपना देखा था, उसे राज्य सरकार पूरा करने में जुटी है, बिरसा मुंडा एक युगांतरकारी शख्सियत थे, जिन्होंने आदिवासी जनजीवन के मसीहा के रूप में केवल 25 सालों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में जननायक की पहचान बनाई, आज भी आदिवासी जनता बिरसा मुंडा को भगवान की तरह याद करती है.

इसे भी पढे़ं:- झारखंड स्थापना दिवसः भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, सीएम और राज्यपाल ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

वहीं, समाधिस्थल के जमीनदानकर्ता आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे और लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कोकर स्थित बिरसा समाधिस्थल पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि भगवान बिरसा की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड की परंपरा और संस्कृति को बचाए रखने में हमलोग योगदान देंगे. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और किशोर शाहदेव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी, साथ ही झारखंड प्रदेश समेत पूरे देशवासियों की खुशहाली की कामना की. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने के लिए कृत्संकल्पित हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.