ETV Bharat / state

रांची: अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए मनरेगा कर्मचारी, विकास आयुक्त और ग्रामीण विभाग सचिव की बैठक हुई रद्द

रांची में सोमवार को सभी मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. हड़ताल की वजह से विकास आयुक्त और ग्रामीण विकास विभाग सचिव की बैठक रद्द हो गई. बता दें कि झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ पिछले 12 वर्षों से स्थायीकरण वेतनमान संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर कई बार हड़ताल पर जा चुके हैं.

author img

By

Published : Jul 27, 2020, 10:34 PM IST

Updated : Jul 28, 2020, 8:44 AM IST

ranchi news
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी

रांची: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी महासंघ की तरफ से सोमवार को पूरे झारखंड भर के मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. वहीं रविवार को नगर विकास मंत्री की ओर से हड़ताल पर नहीं जाने का सुझाव दिया गया था. बावजूद इसके सोमवार को सभी मनरेगा कर्मचारी हड़ताल पर हैं.

स्थायीकरण वेतनमान संबंधित विभिन्न मांग
झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ पिछले 12 वर्षों से स्थायीकरण वेतनमान संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर कई बार हड़ताल पर गया है. बावजूद सरकार इनके ऊपर कोई ध्यान नहीं देती है. जिसको लेकर पिछले दिनों नामकुम खिजरी ब्लॉक में एक बैठक कर निर्णय लिया गया था कि पूरे झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. इसके तहत कोई भी मनरेगा कर्मचारी किसी भी तरह के सरकारी कार्य में शामिल नहीं हुए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए.

इसे भी पढे़ं-झारखंड में 645 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, पुलिस मुख्यालय ने जारी की लिस्ट

मनरेगा कर्मचारी महासंघ
कर्मचारी महासंघ की तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि सरकार और विभाग जब तक इन लोगों की मांग को पूरा नहीं करता है, तब तक मनरेगा कर्मचारी इस हड़ताल में सहयोग करेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.

Last Updated : Jul 28, 2020, 8:44 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.