ETV Bharat / state

उधार के बॉडीगार्ड लेकर घूम रहे रांची के कई रसूखदार, पुलिस विभाग का बकाया पहुंचा आठ करोड़ के पार

रांची के कई रसूखदार उधार के बॉडीगार्ड लेकर घूम रहे हैं. वर्षों से इन रसूखदारों ने पुलिस विभाग को भुगतान नहीं किया है. ऐसे में पुलिस विभाग का बकाया करोड़ों में पहुंच गया है.

author img

By

Published : Apr 21, 2023, 4:42 PM IST

Updated : Apr 21, 2023, 6:57 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/21-April-2023/jh-ran-02-udharkebodyguard-photo-7200748_21042023143527_2104f_1682067927_1031.jpg
Many People Did Not Pay To Hire Bodyguards

रांची: राजधानी में कुछ रसूखदार लोगों के लिए बॉडीगार्ड रखना स्टेटस सिंबल बन गया है. भुगतान के आधार पर भी बॉडीगार्ड रखने के लिए हर तरह की पैरवी लगाई जाती है, लेकिन आपको जानकर यह हैरानी होगी कि रांची के दर्जनों ऐसे लोग हैं जिन्होंने भुगतान पर बॉडीगार्ड तो ले लिया, लेकिन अब उसके एवज में पुलिस को पैसा नहीं दे रहे हैं. वहीं पुलिस विभाग का कुल बकाया करोड़ों में पहुंच गया है. बकाए की वसूली के लिए अब पुलिस विभाग ने सभी बकायेदारों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है.

ये भी पढे़ं-Initiative of Jharkhand Police: एंबुलेंस का नहीं करना होगा इंतजार, घायलों को पुलिस पहुंचाएगी अस्पताल

क्या है पूरा मामलाः राजधानी रांची में दर्जनों ऐसे रसूखदार लोग हैं, जिन्होंने भुगतान के आधार पर पुलिस से बॉडीगार्ड ले रखा है, लेकिन इनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं जो बॉडीगार्ड के एवज में पैसों का भुगतान ही नहीं कर रहे हैं. ऐसे में अब भुगतान के आधार पर बॉडीगार्ड रखने वाले रसूखदारों से बकाया वसूली के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है. समीक्षा के दौरान यह बात सामने आयी है कि केवल राजधानी रांची में ही भुगतान पर बॉडीगार्ड रखने वाले लोगों के पास आठ करोड़ से ज्यादा का बकाया हो चुका है.

इनपर पुलिस विभाग का है बकाया

  1. राम सिंह- प्रिंसिपल दिल्ली पब्लिक स्कूल, कब से है बकाया -07 फरवरी 2018 से अप्रैल 2020 तक और 15 दिसम्बर 2020 से लेकर वर्तमान तक. कुल बकाया - 41,27328.20
  2. विष्णु अग्रवाल, मालिक न्यूकिलियस मॉल. कब से है बकाया- 7 फरवरी 2018 से लेकर 1 अप्रैल 2020 तक और 26 अक्टूबर 2020 से लेकर वर्तमान तक. कुल- बकाया 41,99388.00.
  3. सुमित चटर्जी- महाप्रबंधक, अंबे माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड. कब से है बकाया- 15 दिसम्बर 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया- 24,03668.20.
  4. राजेंद्र साहू- जिला परिषद उपाध्यक्ष लातेहार. कब से है बकाया- 7 जुलाई 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया -24,06070.00.
  5. राजकुमार अग्रवाल एवं सिद्धांत जैन निदेशक आर्किड अस्पताल लालपुर. कब से है बकाया- 18 मार्च 2018 से 1 अप्रैल 2020 तक एवं 5 दिसंबर 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया- 34,49918.00.
  6. राजेश श्रीवास्तव - बिल्डर सह मालिक शिवानी इंटरनेशनल होटल. कब से है बकाया - 7 फरवरी 2018 से 1 अप्रैल 2020 तक एवं दो 2 जुलाई 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 42,57036.00.
  7. रंजन सिंह- बिल्डर, न्यू एरिया मोराबादी रांची. कब से है बकाया- 7 फरवरी 2018 से 1 अप्रैल 2020 तक एवं 2 जुलाई 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया- 43,14684.00.
  8. भीम प्रसाद - बीपी कंस्ट्रक्शन रांची. कब से है बकाया - 28 जुलाई 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 24,08472.00.
  9. संजय सारड़ा - सनराइज फार्मा, लालपुर रांची. कब से हैं बकाया - 7 फरवरी 2018 से 4 अप्रैल 2020 तक एवं 29 जुलाई 2020 से वर्तमान तक. कितना है बकाया - 41,93316.00.
  10. लालेश्वर महतो - कोयला कारोबारी, खलारी रांची. कब से हैं बकाया - 28 अक्टूबर 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 22,59548.00.
  11. रवि कुमार - रवि इंफ्रास्ट्रक्चर, देवी मंडप रोड रांची. कब से हैं बकाया - 3 नवंबर 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया -22,45136.00.
  12. अब्दुल अंसारी -जिला परिषद खलारी रांची. कब से हैं बकाया - 8 सितंबर 2020 से वर्तमान तक. कुल बकाया- 24,03668.00.
  13. अमरजीत बंसल - पंचवटी प्लाजा रांची. कब से हैं बकाया - 7 फरवरी 2018 से 1 अप्रैल 2020 तक एवं 26 मार्च 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 36,94968.00.
  14. फसी अहमद - प्रबंध निदेशक डायमंड पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड रांची. कब से हैं बकाया - 6 जुलाई 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया -15,91960.00.
  15. रमेश सिंह - बिल्डर, रातू रोड रांची. कब से हैं बकाया - 23 मार्च 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया -33,79843.00.
  16. बबलू मुंडा - बोडिया, कांके थाना रांची. कब से हैं बकाया - 4 नवंबर 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 13,60960.00.
  17. पार्थ मजमुदार - रीजनल डायरेक्टर कोल माइनिंग कार्यालय रांची. कब से हैं बकाया - 6 दिसंबर 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया -12,76960.00.
  18. दीपक कुमार भरथुआर - न्यू एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी कडरू, रांची. कब से हैं बकाया - 7 फरवरी 2018 से 21 अप्रैल 2019 तक एवं 2 जनवरी 2022 से वर्तमान तक. कुल बकाया -2180631.00.
  19. संजय कुमार सिंह - जग सुमन अपार्टमेंट, पुंदाग. कब से हैं बकाया- 8 फरवरी 2022 से वर्तमान तक. कुल बकाया -11,01220.00.
  20. प्रकाश सिंह - आरके मेनशन, हटिया रेलवे स्टेशन रोड रांची. कब से हैं बकाया- 31 मई 2022 से वर्तमान तक. कुल बकाया -809845.00.
  21. अजय तिर्की -अध्यक्ष सरना समिति. कब से हैं बकाया- 28 मई 2021 से वर्तमान तक. कुल बकाया - 16,83960.00.

ये भी पढे़ं-रांची में मनचले रहें सावधानः छेड़खानी की तो सीधे जाएंगे जेल, सड़क पर उतरी शक्ति कमांडो

सभी बकायेदारों को भेजा गया नोटिसः राजधानी में कई ऐसे बड़े नाम भी हैं जिन्होंने भुगतान पर बॉडीगार्ड तो रख लिया, लेकिन उसका भुगतान वर्षों से नहीं किया है. समीक्षा के बाद ऐसे तमाम लोगों की सूची बनाकर पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है, ताकि उनसे पैसों का भुगतान करवाया जा सके. रांची पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश लोगों को नोटिस भेज दिया गया है. जिनके पास नोटिस नहीं गया है उन्हें भी इस सप्ताह तक नोटिस भेज दिया जाएगा.

Last Updated : Apr 21, 2023, 6:57 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.