मुंबई: जयपुर में 8 और 9 मार्च को आयोजित होने वाले आईफा (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स) की सिल्वर जुबली एडिशन में बेस्ट निर्देशन, लीड रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (महिला, पुरुष), बेस्ट सपोर्टिंग रोल (महिला, पुरुष), बेस्ट नेगेटिव रोल, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन और सिंगर (पुरुष, महिला) जैसी 10 कैटेगरी में सिनेमैटिक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं बात करें तो सबसे ज्यादा नामांकन की तो वो लापता लेडीज, भूल-भुलैया 3 और स्त्री 2- सरकटे का आतंक सबसे ऊपर है. लापता लेडीज को 9, भूल भुलैय 3 को 7 और स्त्री 2 को 6 नॉमिनेशन मिले हैं.
इन फिल्मों को मिला बेस्ट पिक्चर का नॉमिनेशन
आईफा अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर के लिए लापता लेडीज, भूल भुलैया 3, स्त्री 2, किल आर्टिकल 370 और शैतान हैं. देखना दिलचस्प होगा कि यह अवॉर्ड किसको मिलता है. देखें सभी कैटेगरी में नॉमिनेशन की लिस्ट.
- बेस्ट पिक्चर नॉमिनेशन
- लापता लेडीज
- किल
- आर्टिकल 370
- स्त्री 2: सरकटे का आतंक
- शैतान
- भूल भुलैया 3
- बेस्ट डायरेक्टर नॉमिनेशन
- किरण राव- लापता लेडिज
- निखिल नागेश भट्ट- किल
- अमर कौशिक- स्त्री 2: सरकटे का आतंक
- सिद्धार्थ आनंद- फाइटर
- आदित्य सुहास जांभले- आर्टिकल 370
- अनीस बज्मी- भूल भुलैया 3
- लीडिंग रोल में बेस्ट परफॉर्मेंस (फीमेल)
- नितांशी गोयल- लापता लेडीज
- आलिया भट्ट- जिगरा
- यामी गौतम- आर्टिकल 370
- कैटरीना कैफ- मैरी क्रिसमस
- श्रद्धा कपूर- स्त्री 2
- लीडिंग रोल बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल)
- स्पर्श श्रीवास्तव- लापता लेडीज
- राजकुमार राव-श्रीकांत
- कार्तिक आर्यन- भूल भूलैया 3
- अभिषेक बच्चन- आई वॉन्ट टू टॉक
- अजय देवगन- मैदान
- सपोर्टिंग रोल फीमेल के नॉमिनेशन
- छाया कदम (लापता लेडीज)
- विद्या बालन (भूल भुलैया 3)
- जानकी बोडीवाला (शैतान)
- प्रियामणी (आर्टिकल 370)
- ज्योतिका (श्रीकांत)
- बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल)
- रवि किशन (लापता लेडीज)
- अभिषेक बनर्जी (स्त्री 2)
- फरदीन खान (खेल खेल में)
- राजपाल यादव (भूल भुलैया 3)
- मनोज पाहवा (जिगरा)
- बेस्ट नेगेटिव परफॉर्मेंस अवॉर्ड
- राघव जुयल (किल)
- आर माधवन (शैतान)
- गजराज राव (मैदान)
- विवेक गोंबर (जिगरा)
- अर्जुन कपूर (सिंघम अगेन)
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर नॉमिनेशन (मेल)
- अरिजीत सिंह - सजनी (लापता लेडीज)
- किरण औजला - तौबा-तौबा (बैड न्यूज)
- दिलजीत दोसांझ-बादशाह- नैना (क्रू)
- जुबिन नौटियाल- दुआ (आर्टिकल 370)
- मित्राज - अखियां गुलाब (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
- प्लेबैक सिगंर नॉमिनेशन (फीमेल)
- मधुबंती बागची- आज की रात (स्त्री 2)
- श्रेया घोषाल- आमी जे तोमार 3.0 (भूल भुलैया 3)
- श्रेया घोषाल- धीमे धीमे (लापता लेडीज)
- रेखा भारद्वाज- निकट (किल)
- शिल्पा राव- इश्क जैसा कुछ (फाइटर)
इनके अलावा बेस्ट टाइटल ट्रैक, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री, बेस्ट नॉन स्क्रिप्टेड सीरीज, बेस्ट स्टोरीज, बेस्ट वेब सीरीज डायरेक्टर, वेबे सीरीज के लिए बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, वेबे सीरीज में सपोर्टिंग रोल में बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस जैसी कैटेगरी में भी आईफा अवॉर्ड्स दिए जाएंगे.