ETV Bharat / state

मंहगाई के खिलाफ 31 मार्च से कांग्रेस आंदोलन करेगी तेज, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश - जमशेदपुर न्यूज

जमशेदपुर में झारखंड कांग्रेस की ओर से कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में बेहतर कार्य करने वाले 24 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश में बढ़ रहे महंगाई के खिलाफ 31 मार्च के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Jharkhand Congress
मंहगाई के खिलाफ 31 मार्च बाद होगा आंदोलन
author img

By

Published : Mar 27, 2022, 8:04 PM IST

जमशेदपुरः झारखंड कांग्रेस की ओर से रविवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कार्यकर्ता सम्मान सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में जमशेदपुर, सरायकेला और धनबाद जिले के करीब दस हजार कार्यकर्ता शामिल हुए. इसमें महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी. समारोह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ साथ कई वरीय नेता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ेंः जमशेदपुर में 27 मार्च को कांग्रेस का सम्मान समारोह, 10 हजार कार्यकर्ता किए जाएंगे सम्मानित

सम्मान समारोह में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के 8 थाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोट मिलने वाले बूथ के तीन तीन कार्यकर्ता को पुरस्कृत किया गया. 24 कार्यकर्ताओं को मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार पाने वाले 8 कार्यकर्ताओं को 21 हजार, द्वितीय पुरस्कार वाले 8 कार्यकर्ताओं को 11 हजार और तृतीय पुरस्कार पाने वाले 8 कार्यकर्ताओं को 5 हजार 100 रुपये का चेक प्रदान किया गया.

क्या कहते हैं कांग्रेस नेता

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा नहीं हैं. कार्यकर्ता उत्साहित होकर और काम करेंगे, जिससे पार्टी का जनाधार मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि देश मे कोई भी स्थिति है. लेकिन झारखंड में कांग्रेस मजबूत है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ का बाजार चल रहा है. चुनाव खत्म होते ही मंहगाई बढ़ने लगी है. उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ 31 मार्च के बाद आंदोलन को तेज किया जाएगा. वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी है. कार्यकर्ता का सम्मान सबसे पहले होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिटाना किसी की वश की बात नहीं. कांग्रेस पार्टी अजर अमर है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.