ETV Bharat / state

झारखंड में मानसून सक्रिय, अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना

झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. झारखंड के 11 जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. झारखंड में अब तक 311 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 310 मिलीलीटर बारिश अनुमान लगाया गया था.

author img

By

Published : Jul 11, 2020, 4:20 PM IST

Updated : Jul 11, 2020, 7:22 PM IST

झारखंड में मानसून सक्रिय
Heavy rain likely in Jharkhand for next five days

रांची: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है. झारखंड के 11 जिलों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. सिर्फ देवघर, गुमला, साहिबगंज, खूंटी, पाकुड़ और सरायकेला जिलों में मानसून अपने निर्धारित प्रतिशत से कम रहा है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का बयान

अब तक राज्य में सामान्य से अधिक हुई बारिश

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के उत्तर पश्चिमी जिलों में मानसून सबसे ज्यादा सक्रिय है. यहां बीते 5 दिनों में सबसे अधिक बारिश हुई है, जिसमें लातेहार में 97.4 मिलीलीटर, बालूमाथ में 75 और चतरा 67 मिलीलीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. झारखंड में अब तक 311 मिलीलीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य 310 मिलीलीटर बारिश अनुमान लगाया गया था.

झारखंड में आने वाले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में आने वाले 5 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा. झारखंड के कई जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैे तो वहीं कई इलाकों में अधिक बारिश होने की संभावना के साथ-साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में मानसून झारखंड में सक्रिय रहा. राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हलके मध्यम दर्जे की बारिश हुई और राज्य के उत्तरी पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक वर्षा 97.4 mm लातेहार में दर्ज की गई है और सबसे न्यूनतम तापमान 22.8℃ रांची में, जबकि सबसे उच्चतम तापमान 35.0℃ जमशेदपुर में दर्ज किया गया.

Last Updated : Jul 11, 2020, 7:22 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.