ETV Bharat / state

Politics over CAG Report: 25 अगस्त को झारखंड कांग्रेस का जिलास्तरीय कार्यक्रम, मोदी सरकार के घोटाले को उजागर करेगी पार्टी

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Aug 24, 2023, 9:21 AM IST

Updated : Aug 24, 2023, 9:32 AM IST

कैग की रिपोर्ट को लेकर 25 अगस्त को झारखंड कांग्रेस का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसके तहत पार्टी मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार के घोटाले को जनता के सामने उजागर करेगी.

District level program of Jharkhand Congress regarding CAG report on August 25
रांची
देखें वीडियो

रांची: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी झारखंड कांग्रेस कैग (CAG) द्वारा पकड़ी गई मोदी सरकार की गड़बड़ियों को जनता तक पहुंचाने के लिए 25 अगस्त को सभी 24 जिलों में एक साथ मीडिया ब्रीफिंग करेगी. बुधवार को कांग्रेस भवन रांची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कार्यकारी अध्यक्ष और अग्रणी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद यह फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह का इलेक्शन मैनेजमेंट डिपार्टमेंट बन गयी है ED, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पर बोली कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त और धारदार बनाने के लिए कार्य किया जाएगा. इसके लिए सितंबर महीने में रांची में सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी महासचिव, विधानसभा प्रभारी सचिव का राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाए. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि केन्द्र सरकार की देश और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस संघर्ष के रास्ते मोदी सरकार से देश की जनता को 2024 में मुक्ति दिलाएगी. उन्होंने कहा कि महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, केंद्रीय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर जनता को जागृत करने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा राज्य के सभी जिलों में डिजिटल प्रचार वाहन का शुभारंभ किया जाएगा.

इसके साथ ही कैग की रिपोर्ट द्वारा उजागर मोदी सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 25 अगस्त 2023 को संवाददाता सम्मेलन किया जाएगा. इसके साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने अग्रणी मोर्चा के तमाम अध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि मोर्चा संगठन जैसे महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल का एक-एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करें और इसकी तिथि की जानकारी अविलंब प्रदेश कांग्रेस मुख्यलय को दें. इस बैठक में बंधु तिर्की, गीता कोड़ा, कालीचरण मुंडा, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, गुंजन सिंह, नेली नाथन, गजेन्द्र सिंह, आमिर हाशमी उपस्थित रहे.

चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर कांग्रेस कार्यालय में जश्नः चंद्रयान 3 की सफलता पर कांग्रेस भवन रांची में भी जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बधाइयां दी गईं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इसरो की आज की उपलब्धि वाकई शानदार और बेमिसाल है. उन्होंने आज की सफलता को सामूहिक संकल्प का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि आज पूरा देश पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन करेगा, जिन्होंने इसरो जैसी संस्था का निर्माण कर देश का मान बढ़ाया.

Last Updated : Aug 24, 2023, 9:32 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.