ETV Bharat / state

कार्टूनिस्ट मनोज ने बनाया धोनी से जुड़े कार्टून कैरेक्टर का कैलेंडर, माही भी कर चुके हैं तारीफ - महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों फैन हैं. इन्हीं में से उनका एक जबरा फैन रांची का मनोज है, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को उनके जीवन यात्रा से जुड़ी अपनी क्रिएटिविटी के जरिए उन्हें सम्मान दिया है. मनोज एक कार्टूनिस्ट हैं और उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीर बनाई है.

cartoonist-manoj-created-cartoon-calendar-related-to-dhoni-in-ranchi
धोनी से जुड़े कार्टून कैरेक्टर का कैलेंडर
author img

By

Published : Feb 18, 2021, 6:17 PM IST

रांची: महेंद्र सिंह धोनी और उनके क्रिकेट खेलने की शैली से हर कोई अवगत है. विश्व भर में उनके करोड़ों फैन हैं. इन्हीं में से उनका एक जबरा फैन रांची में भी है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके जीवन यात्रा से जुड़े अपनी क्रिएटिविटी के जरिए उन्हें सम्मान दिया है. रांची के रहने वाले कार्टूनिस्ट मनोज सिन्हा ने एमएसडी के लिए एक कैलेंडर तैयार किया है और इस कैलेंडर को एमएसडी को उन्होंने मुंबई में सौंपा भी है.

cartoonist-manoj-created-cartoon-calendar-related-to-dhoni-in-ranchi
ट्रैक्टर चलाते माही

इसे भी पढे़ं: प्रदेश के बजट पर किसानों की नजर, कहा-सरकार राहत के लिए उठाए कदम

मनोज कुमार सिन्हा पेशे से एक कार्टूनिस्ट हैं और वह महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा फैन है, मनोज ने महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के अलावा क्रिकेट से जुड़े गतिविधियों को लेकर एक कैलेंडर तैयार किया है. इस कैलेंडर में वर्ल्ड कप 2011 से लेकर हेलीकॉप्टर शॉट, उनके रिटायरमेंट और उनके खेती-बाड़ी का प्रेम को भी दर्शाया गया है. एमएसडी भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं और उनके कप्तानी में कई बड़े टूर्नामेंट भारत ने जीते हैं. इसी से प्रेरित होकर मनोज सिन्हा ने उनके लिए इस कैलेंडर को तैयार किया है. बाइक के प्रति धोनी का प्यार को भी इस कैलेंडर में जगह दी गई है. वहीं खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए भी दिखाया गया है. मनोज इससे पहले कई फिल्मी हस्तियों से जुड़े कैलेंडर भी तैयार कर चुके है.

हेलिकॉप्टर शॉट मारते माही

महेंद्र सिंह धोनी से मिल चुके हैं मनोज
मनोज ने कहा कि पिछले साल ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है, उसी समय जेहन में आया था कि उनके लिए भी वह एक बेहतरीन कैलेंडर बनाएंगे. इसी के तहत उन्होंने 2021 का कैलेंडर धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई के बाद ही बनाया था. जब माही पिछले दिनों मुंबई में थे. उसी दौरान मनोज ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात कर इस कैलेंडर को उन्हें भेंट किया था. उस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने उनके क्रिएटिविटी कैलेंडर की तारीफ भी की थी.

बाइक चलाते माही

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.