ETV Bharat / state

झारखंड के 15 हजार वारंटियों की तलाश में जुटी पुलिस, चुनाव से पहले जेल भेजने का टारगेट

author img

By

Published : Nov 11, 2019, 2:21 PM IST

Updated : Nov 11, 2019, 4:15 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया है. इसे देखते हुए पुलिस को विशेष टास्क भी दिया गया है. आदेश पर सभी जिलों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है. पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी में लगी है.

फाइल फोटो

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस ने फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक झारखंड के सभी 24 जिलों और रेल क्षेत्र जमशेदपुर और धनबाद में कुल 13,449 वारंटी हैं. जिनके गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों के एसपी को विशेष टास्क दिया गया है.

देखें पूरी खबर

अभियान शुरू, पुलिस को मिल विशेष टास्क

दागी और फरार चल रहे वारंटियों से चुनाव में हिंसा की आशंका रहती है. ऐसे में चुनाव से पहले सभी वारंटियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है. आदेश पर सभी जिलों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है. रांची में दिन रात पुलिस फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी में लगी है.

जानकारी के अनुसार अब तक केवल रांची से 50 से अधिक वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों के पुलिस को विशेष टास्क दिया गया है. पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर 2019 तक कुल वारंटियों की संख्या 31,940 थी. पुलिस ने अभियान चलाकर राज्यभर में 58 फीसदी वारंट तामील कराया है. हालांकि 42 फीसदी वारंटी अभी भी फरार चल रहे हैं.

किन जिलों में कितने वारंटी

  • गुमला 1,501 (सर्वाधिक)
  • रांची 1,227
  • खूंटी 1,100
  • लोहरदगा 340
  • सिमडेगा 271
  • चाईबासा 650
  • जमशेदपुर 673
  • सरायकेला 432
  • हजारीबाग 544
  • गिरिडीह 347
  • चतरा 584
  • कोडरमा 190
  • रामगढ़ 182
  • धनबाद 1059
  • बोकारो 740
  • पलामू 840
  • गढ़वा 481
  • लातेहार 511
  • दुमका 253
  • देवघर 278
  • जामताड़ा 107
  • गोड्डा 250
  • पाकुड़ 160
  • साहिबगंज 334
  • रेल धनबाद 243
  • रेल जमशेदपुर 61

किन-किन जिलों का बेहतर है परफॉर्मेंस

वारंटियों की गिरफ्तारी के मामले में कई जिलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है. सिमडेगा में 72 फीसदी, गिरिडीह में 75 फीसदी, गढ़वा में 72 फीसदी, जामताड़ा में 74 फीसदी, पाकुड़ में 70 फीसदी वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं, रेल धनबाद, धनबाद जिला, रामगढ़, सरायकेला, जमशेदपुर, गुमला में 50 फीसदी से कम वारंट तामील करवायी गयी है.

Intro:झारखंड में 31 हजार वारंटी ,वारंटियों की तलाश में जुटी झारखंड पुलिस,विधानसभा चुनाव के पहले जेल भेजने का है टारगेट

खबर गई है

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस के द्वारा फरार चल रहे वारंटियों गिरफ्तारी का अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक झारखंड के सभी 24 जिलों और दौर रेल क्षेत्र जमशेदपुर और धनबाद में कुल 13449 वारंटी हैं जिनके गिरफ्तारी के लिए सभी जिलों के एसपी को विशेष टास्क दिया गया है।

अभियान शुरू ,विशेष टास्क दिया गया पुलिस को

विधानसभा चुनाव दागी और फरार चल रहे वारंटियों से चुनाव में हिंसा की आशंका रहती है। ऐसे में चुनाव से पहले सभी वारंटीओं की गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है। आदेश पर सभी जिलों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है ।राजधानी रांची में दिन रात पुलिस फरार चल रहे वारंटीओं के गिरफ्तारी में लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक केवल राजधानी रांची से 50 से अधिक वारंटीओं को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए सभी जिले के पुलिस को विशेष टास्क दिया गया है ।पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 सितंबर 2019 तक कुल वारंटियों की संख्या 31940 थी ।पुलिस ने अभियान चलाकर राज्य भर में 58 फ़ीसदी वारंट तामील कराया है ।हालांकि  52 फीसदी वारंटी अभी भी फरार चल रहे हैं।

किन जिलों में कितने है वारंटी

झारखंड पुलिस के द्वारा मिले वारंटीओं की लिस्ट में सर्वाधिक वारंटी गुमला जिले के हैं। गुमला जिले से सबसे अधिक 1501 वारंटी है। गुमला के बाद रांची में 1227 ,खूंटी में 1100,लोहरदगा में 340 , सिमडेगा में 271 ,चाईबासा में 650 ,जमशेदपुर में 673 ,सरायकेला में 432 ,हजारीबाग में 544 , गिरिडीह में 347, चतरा में 584 ,कोडरमा में 190, रामगढ़ में 182 ,धनबाद में 1059, बोकारो में 740, पलामू में 840 , गढ़वा में 481, लातेहार में 511 ,दुमका में 253, देवघर में 278, जामताड़ा में 107, गोड्डा में 250 , पाकुड़ में 160, साहिबगंज में 334, रेल धनबाद में 243 और रेल जमशेदपुर में 61 वारंटियों की तलाश पुलिस को है।

किन किन जिलों का बेहतर है परफॉर्मेंस

वारंटीओं की गिरफ्तारी के मामले में कई जिलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। सिमडेगा में 72 फ़ीसदी, गिरिडीह में 75 फ़ीसदी गढ़वा में 72, फ़ीसदी, जामताड़ा में 74 फ़ीसदी ,पाकुड़ में 70 फीसदी वारंटीओं के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है ।जबकि रेल धनबाद ,धनबाद जिला रामगढ़ ,सरायकेला, जमशेदपुर ,गुमला में 50 फ़ीसदी से कम वारंट तामिल करवाया गया है।

Body:1Conclusion:2
Last Updated : Nov 11, 2019, 4:15 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.