ETV Bharat / state

स्वास्थ्य मंत्री ने खेली फूलों की होली, लोगों को दी शुभकामना - holi festival

जमशेदपुर के जुगसलाई में मानव कल्याण सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए फूलों की होली का आयोजन किया गया. इसमें स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमकर थिरके.

Holi of flowers in Jugsalai
जुगसलाई में फूलों की होली का आयोजन
author img

By

Published : Mar 18, 2022, 7:40 PM IST

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई में मानव कल्याण सेवा समिति ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए फूलों की होली का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी पत्नी संग शामिल हुए और जमकर फूलों की होली खेली. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दुश्मन को दोस्त बनाने का यह पर्व है.

ये भी पढ़ें-लालू की कुर्ताफाड़ होली, लगातार पांचवें साल मिस करेंगे बिहार के लोग

जमशेदपुर के जुगसलाई क्षेत्र में स्थित लाल मैरिज हॉल में मानव कल्याण सेवा समिति की ओर सो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विशेष फूलों की होली का आयोजन किया गया. आयोजन में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी धर्मपत्नी सुधा के साथ शामिल हुए और जमकर फूलों की होली खेली. इसी के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं. बता दें कि मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा कई वर्षों से पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश देने के लिए फूलों की होली का आयोजन किया जा रहा है. लेकिन पिछले 2 साल से वैश्विक महामारी के चलते समिति द्वारा इस कार्यक्रम आयोजन नहीं किया जा पा रहा था.

देखें पूरी खबर

इधर, वैश्विक महामारी की स्थिति सामान्य होने पर समिति द्वारा बड़े पैमाने पर फूलों की होली का आयोजन जुगसलाई स्थित रंगलाल मैरिज हाल में किया गया, जहां भारी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे एकत्रित होकर वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली.

स्वास्थ्य मंत्री जमकर थिरकेः इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि वैश्विक महामारी का प्रकोप अब धीरे-धीरे थम रहा है. ऐसे में फिर हम एक परिवार के सदस्य बनकर वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलकर आज त्योहार को मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि होली प्रेम और सद्भाव का त्योहार है. दुश्मन भी आज के दिन दोस्त बनकर सारी पुरानी बातों को भूल कर होली के रंग में रंग जाते हैं. उन्होंने मानव कल्याण सेवा समिति का आभार व्यक्त किया और देशवासियों को होली के त्योहार की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.