रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून सामान्य रहा. राज्य के कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई. सबसे अधिक वर्षा 62.0 एमएम पाकुड़ में दर्ज की गई और सबसे न्यूनतम तापमान 24.2℃ बोकारो में जबकि सबसे अधिकतम तापमान 35.2℃ जमशेदपुर में दर्ज की गई.
![yellow alert by meteorological department in ranchi, मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में किया येलो अलर्ट जारी](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/jh-ran-03-mausam-vibhag-pkg-jh10015_07092020143441_0709f_01299_527.jpg)
और पढ़ें- झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कोरोना को दी मात, मेदांता गुरुग्राम से किए गए डिस्चार्ज
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा और रांची जिले के कुछ भागों में अगले दो-तीन घंटे में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. वहीं इसके अलावा वज्रपात होने की भी संभावना जताई है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने रांची समेत इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए निर्देश जारी किया है कि इस मौसम को देखते हुए लोग सतर्कता और सावधानियां बरतें. सुरक्षित स्थानों में शरण लें, पेड़ के नीचे ना रहें, साथ ही लोगों को बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है. किसान अपने खेतों में ना जाएं और मौसम सामान्य होने का इंतजार करें.