महिला कांग्रेस प्रदेश कमेटी की बैठक, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह हुए शामिल, दिए कई टिप्स - झारखंड महिला कांग्रेस
झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक हुई. बैठक में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह शामिल हुए. इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.
![महिला कांग्रेस प्रदेश कमेटी की बैठक, झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह हुए शामिल, दिए कई टिप्स Mahila Congress Pradesh Committee Meeting, Jharkhand Mahila Congress, RPN Singh, Congress Bhavan Ranchi, महिला कांग्रेस प्रदेश कमेटी की बैठक, झारखंड महिला कांग्रेस, आरपीएन सिंह, कांग्रेस भवन रांची](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/768-512-6308439-thumbnail-3x2-rpn.jpg?imwidth=3840)
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़े इस पर जोर दिया. इस दौरान झारखंड सरकार की पेश किए गए बजट को लेकर भी चर्चा की गई.
ये भी पढ़ें- होली पर सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम, प्रशासन ने कर रखी है विशेष तैयारी
'जन-जन तक पहुंचे'
बता दें कि बैठक के दौरान झारखंड सरकार के पेश किए गए बजट पर भी चर्चा की गई. कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी किसानों का ऋण माफी, बिजली में सुधार और मेडिकल सुविधाओं पर ध्यान दें और जन-जन तक पहुंचकर जनसमस्याओं को महिला कार्यकर्ता भी सुनें.
ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव: शिबू सोरेन होंगे महागठबंधन के उम्मीदवार, दूसरे सीट पर मंथन जारी
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे मौजूद
उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय आलाकमान उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कहा है कि निचले स्तर के जो कार्यकर्ता हैं, उन तक बजट को पहुंचाया जाए और घोषणा पत्र में किए गए वादों का पालन किया जाए. इस बैठक में झारखंड सरकार के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता भी शामिल हुए.