ETV Bharat / state

शिलाई में पुलिस और महिलाओं ने नष्ट किए 'भांग' के 3 हजार पौधे

author img

By

Published : Jul 5, 2020, 6:47 PM IST

शिलाई उपमंडल में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रविवार को प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के तकरीबन 3 हजार पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया. साथ ही नशा निवारण अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है.

cannabis plants
भांग उखाड़ो अभियान

शिलाई: सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर भांग उखाड़ो अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत रविवार को प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के तकरीबन 3 हजार पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया.

शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी व उनकी टीम, ग्राम पंचायत शरली मानपुर की प्रधान, स्थानीय महिला मंडल की प्रधान व अन्य महिलाओं की ओर से गांव के रास्तों व अन्य स्थानों में प्राकर्तिक रूप से उगे हुए भांग के पौधों को उखाड़ा गया. इसके अलावा हरलोग गांव में भी पुलिस व स्थानीय लोगों ने भांग के पौधों को नष्ट किया.

पुलिस व नारी शक्ति की ओर से चलाई गई इस संयुक्त मुहिम के तहत एक दिन में 3 हजार भांग के पौधों को नष्ट किया गया है. इसके अलावा नशा निवारण अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया है.

डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से सभी क्षेत्रों में इस प्रकार की गतिविधियों को चलाया जा रहा है. इससे पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर नशा मुक्त हिमाचल के सपने को साकार कर सके.

ये भी पढ़ें- ओबीसी मोर्चा मंडल भोरंज री नई कार्यकारिणी रा होया गठन, राकेश संबल बने अध्यक्ष

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.