ETV Bharat / state

पांवटा में पर्यटकों को आकर्षित करने की तैयारी, यमुना पार्क में पेंटिंग के जरिए देखिए कृष्ण लीला

author img

By

Published : Nov 18, 2020, 10:00 AM IST

Updated : Nov 18, 2020, 7:10 PM IST

यमुना पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पेंटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला का सारा विवरण पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है. यहां पर पेंटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला को दर्शाया गया है. यमुना पथ को भी सुंदर बनाने के लिए हरि यमुना प्रोजेक्ट नगर परिषद पांवटा के साथ मिलकर लगातार प्रयाश कर रहे हैं

यमुना पथ पर भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग
यमुना पथ पर भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग

पांवटा साहिब: यमुना पार्क में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पेंटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला का सारा विवरण पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है. यमुना पथ को चार चांद लगाने के लिए हरी यमुना प्रोजेक्ट द्वारा यमुना घाट से लेकर यमुना बैरियर तक पूरी दीवारों में कृष्ण लीला से संबंधित सारी पेंटिंग बनाई गई है.

यमुना पथ को भी सुंदर बनाने के लिए हरि यमुना प्रोजेक्ट नगर परिषद पांवटा के साथ मिलकर लगातार कोशिश कर रही है. यहां पर लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई है. गुजरात से पहुंचे एक पर्यटक ने बताया कि यहां पर वह अपने काम से आए थे, जब यमुना पथ पर पेटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला को देखा तो काफी प्रसन्नता हुई.

वीडियो रिपोर्ट

यहां पर पेंटिंग के माध्यम से कृष्ण लीला को दर्शाया गया है. उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है आने वाले समय में यहां पर पर्यटक काफी संख्या में आएंगे. इन पेंटिंग को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे. बता दें कि यमुनोत्री से निकल रही यमुना नदी पांवटा से होते हुए हरियाणा और दिल्ली के लिए निकलती है. ऐसे में यहां पर्यटक और श्रद्धालु यमुना तट पर डुबकी लगाने जरूर आते हैं.

वहीं, हरिओम प्रोजेक्ट के सचिव डॉक्टर प्रमोद गुप्ता ने बताया कि यमुना पथ को सुंदर बनाने का उनका यही मकसद है कि यहां पर सुबह-शाम घूमने आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सुंदर वातावरण मिल सके. यहां पर श्री कृष्ण और यमुना माता के बारे में सारी जानकारियां दी जा रही हैं. कृष्ण लीला से जुड़ी सभी घटनाएं यहां सिलसिले बार दर्शाई गई है ताकि यहां पर पहुंच रहे पर्यटक और श्रद्धालुओं को सही जानकारी मिल सके.

Last Updated : Nov 18, 2020, 7:10 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.