ETV Bharat / state

2017-18 के हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित, 4 साहित्यकार होंगे सम्मानित

author img

By

Published : Jun 7, 2020, 12:26 AM IST

Updated : Jun 7, 2020, 8:44 AM IST

2017 और 2018 के शिखर सम्मानों पर निर्णय ले लिया गया है. इस साल दो वर्षों के शिखर सम्मान के लिए चार साहित्यकारों के नाम चुने गए हैं.

four writers will be awarded in  Himachal Academy Shikhar Samman
2017-18 के हिमाचल अकादमी शिखर सम्मान घोषित

शिमला: हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी की ओर से प्रदान दिए जाने वाले साल 2017-18 के शिखर सम्मानों की घोषणा कर दी गई है. दो वर्षों के शिखर सम्मान के लिए चार साहित्यकारों के नाम चुने गए हैं. निर्णायक मंडल की ओर से तय किए गए नामों पर मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और अकादमी के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद यह पुरस्कार घोषित किए गए हैं.

अकादमी सचिव डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि कला, संस्कृति, भाषा और साहित्य के क्षेत्र में दोनों वर्षों के दो-दो कुल चार शिखर सम्मानों पर निर्णय लिया गया है. अकादमी की ओर से पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए साहित्यकारों को अलंकरणों के साथ प्रत्येक शिखर सम्मान की राशि एक लाख रुपये दी जाएगी.

डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि बताया कि साल 2017 का साहित्य शिखर सम्मान प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्कृत विद्वान प्रो. केशव शर्मा जबकि कला के क्षेत्र में साल 2017 का कला, संस्कृति शिखर सम्मान निष्पादन कला के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के विख्यात लोक गायक, संगीतज्ञ मोहन राठौर को प्रदान करने का निर्णय हुआ है.

साल 2018 का साहित्य शिखर सम्मान प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्वान, कला, संस्कृति पर प्रामाणिक एवं शोधात्मक अनेक पुस्तकों के लेखक डॉ. ओसी हांडा जबकि कला के क्षेत्र में वर्ष 2018 का कला, संस्कृति शिखर सम्मान कांगड़ा की दिनेश कुमारी को ललित कला के अंतर्गत चम्बा रुमाल के लिए प्रदान किया जाएगा.

डॉ. कर्म सिंह ने कहा कि साल 2017-18 के शिखर सम्मान आगामी समय में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश एवं अध्यक्ष अकादमी के कर कमलों की ओर से प्रदान किए जाएंगे.

Last Updated : Jun 7, 2020, 8:44 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.