ETV Bharat / state

वैदिक राखी बनाने में जुटी महिलाएं, आत्मनिर्भर भारत की पेश की नजीर

मंडी जिला के साथ लगते चलोह गांव में महिलाएं इन दिनों वैदिक राखियां बनाने में जुटी हैं. वैदिक प्लास्टर संस्था द्वारा निर्मित उत्पाद देसी गाय के गोबर से इन राखियों को बनाया जा रहा है. वैदिक प्लास्टर संस्था मंडी के की ओर से वैदिक राखियों के अलावा, गोबर से बने मास्क, गोबर से बनी वैदिक धूप, गोबर से बनी चप्पल, और वेस्ट पेपर से बनी पेंसिल भी तैयार की जा रही हैं.

author img

By

Published : Jul 29, 2020, 9:55 PM IST

वैदिक राखी
वैदिक राखी

मंडी: राखी भाई बहन के प्यार के रिश्ते को मजबूती देती है. बाजार में सोने चांदी से लेकर रेशम के धागे की तमाम राखियां मौजूद हैं, लेकिन मंडी जिला के साथ लगते चलोह गांव में महिलाएं इन दिनों वैदिक राखियां बनाने में जुटी हैं. वैदिक प्लास्टर संस्था द्वारा निर्मित उत्पाद देसी गाय के गोबर से इन राखियों को बनाया जा रहा है.

कोरोनावायरस के कारण लगे लॉकडाउन में प्रदेश में भी हजारों लोगों का रोजगार छिन गया था. ग्रामीण स्तर पर ऐसी पहल किए जाने से जहां महिलाओं को रोजगार मिला है, वहीं आत्मनिर्भर भारत की एक नजीर भी इनके द्वारा पेश की गई है.

वीडियो.

वैदिक प्लास्टर संस्था मंडी के विक्रेता करण ने बताया कि चलोह गांव में महिलाएं इन दिनों वैदिक राखी बनाने के काम में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि वैदिक प्लास्टर संस्था मंडी के की ओर से वैदिक राखियों के अलावा, गोबर से बने मास्क, गोबर से बनी वैदिक धूप, गोबर से बनी चप्पल, और वेस्ट पेपर से बनी पेंसिल भी तैयार की जा रही हैं.

दुकानदार करण ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को घर द्वार पर ही रोजगार मिल रहा है. जिससे उनकी आय का साधन भी बढ़ा है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैदिक प्लास्टर संस्था द्वारा और भी वस्तुएं तैयार की जाएंगी.

गौरतलब है कि पिछले दिनों भारत चीन सीमा पर हुए विवाद के बाद देश की जनता में काफी आक्रोश था और सभी देशवासियों ने चीन के उत्पादों का विरोध करने का निर्णय भी लिया था. वैदिक प्लास्टर संस्था के इस प्रयास से जहां क्षेत्र की महिलाओं को घर द्वार पर ही रोजगार मिला है.

वहीं, संस्था ने आत्मनिर्भर भारत की एक नजीर भी पेश की है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोनावायरस महामारी के दौरान पिछले दिनों देश को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत के चर्चा की थी. कोरोना संकट के दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान आत्मनिर्भर भारत अभियान के नाम से किया गया था.

पढ़ें: शिमला में तेंदुए का शिकार, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.