ETV Bharat / state

प्रदेश BJP महामंत्री त्रिलोक कपूर ने इंद्रुनाग के दर पर लगाई हाजिरी, धर्मशाला MLA नेहरिया रहे मौजूद

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने आज धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के साथ भगवान इंद्रुनाग के मंदिर में माथा टेका. कपूर ने बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 10 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे पर स्वागत होगा.

author img

By

Published : Feb 16, 2021, 6:55 PM IST

State BJP General Secretary Trilok Kapoor

धर्मशाला: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने आज धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के साथ भगवान इंद्रुनाग के मंदिर में माथा टेका. कपूर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी 17 से 19 फरवरी को प्रदेश प्रशिक्षण एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन धर्मशाला के एक निजी होटल में किया जा रहा है.

वीडियो.

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलने जा रहा है. त्रिलोक कपूर ने कहा कि इसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं शांता कुमार उपस्थित रहेंगे.

10 हजार कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

त्रिलोक कपूर ने बताया कि 18 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का 10 हजार कार्यकर्ताओं द्वारा कांगड़ा हवाई अड्डे पर स्वागत होगा. उसके बाद जगत प्रकाश नड्डा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे. जिसमें वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने जा रहे हैं.

भगवान इंद्रुनाग का लिया आशीर्वाद

प्रदेश भाजपा महामंत्री ने कहा कि यह पल जिला कांगड़ा के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को समापन सत्र को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर संबोधित करेंगे. भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने भगवान इंद्रुनाग का आशीर्वाद प्राप्त किया है.

ये भी पढ़ें- क्या हिमाचल में शहरवासियों को मिल रहा है शुद्ध जल, देखें ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्ट

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.