ETV Bharat / state

बोले सुखविंदर सिंह सुक्खू- दिल्ली से रिमोट पर चलती है 'जयराम सरकार'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर से बीजेपी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जयराम सरकार दिल्ली से रिमोट पर चलती है. प्रदेश में सिर्फ साख बचाने की कोशिश की जा रही है. पढ़ें. (Himachal Assembly Election 2022)

author img

By

Published : Nov 9, 2022, 6:39 PM IST

sukhvinder singh sukhu on cm
sukhvinder singh sukhu on cm

हमीरपुर: महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों के बावजूद यदि भाजपा सरकार बनाने के बारे में सोच रही है तो यह भाजपा की गलतफहमी है. भाजपा प्रदेश में साख बचाने की लड़ाई लड़ रही है. हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (sukhvinder singh sukhu on cm) ने यह बयान दिया है.

पढ़ें- भाजपा के दूल्हे जयराम का 12 नवंबर को प्रदेश की जनता से होगा तलाक: सुक्खू

कांग्रेस का बीजेपी पर हमला: कांग्रेस के स्टार प्रचारक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के बराहलडी में कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप पठानिया, कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता अनुमा आचार्य और कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा भी मौजूद थे. इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस की नीतियों और कांग्रेस द्वारा किए गए वायदों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी.

बोले सुक्खू- 'दिल्ली से रिमोट पर चलती है सरकार': उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सच की राजनीति करती है और यह सच और जुमलों की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. दिल्ली से रिमोट पर चलती रही है. इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुखविंद्र सिंह सुख्खु ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने की सम्भावनाएं प्रबल हैं और महंगाई, भ्रष्टाचार के बावजूद अगर भाजपा यहां सरकार बनाने की सोच रही है तो गलतफहमी में हैं.

"हिमाचल में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और भाजपा को जनता विदाई देने वाली है. इतनी महंगाई के दौर में यदि भाजपा सरकार बनाने के बारे में सोच रही है तो यह उनकी गलतफहमी है. कोरोना काल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को भ्रष्टाचार के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था. भाजपा प्रदेश में साख बचाने की लड़ाई लड़ रही है."- सुखविंदर सिंह सुक्खू,अध्यक्ष,हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.