पालमपुर: केंद्रीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पालमपुर विज्ञान केंद्र, पालमपुर का दौरा (Arjun Ram Meghwal visited Palampur) किया. मंत्री ने विज्ञान केंद्र की सुविधाओं और विज्ञान चेतना के प्रसार के लिए स्थापित विभिन्न दीर्घाओं जैसे मनोरंजक विज्ञान दीर्घा, अदम्य धरा, डिजिटल भारत का उत्कर्ष और नवाचार शाला का जायजा लिया और हिमाचल प्रदेश की जनता में विज्ञान चेतना के प्रसार के लिए विकसित इस विज्ञान केंद्र की प्रशंसा की.
केंद्रीय मंत्री ने पालमपुर विज्ञान केंद्र (Palampur Science Center) में विज्ञान की अवधारणाओं को दर्शाने वाले विभिन्न प्रदर्शों को विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को मूर्त रूप में लाने और सहज सरल रूप में समझ विकसित करने में सहायक बताया और विद्यार्थियों और आम जनता में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने और विज्ञान चेतना के प्रसार में विज्ञान केंद्र की भावी भूमिका को रेखांकित किया.

अर्जुन राम मेघवाल ने हिमाचल प्रदेश के जनमानस में विज्ञान के लोकप्रियकरण के लिए विभिन्न नवाचारी कार्यक्रम, व्याख्यान, सेमिनार, विज्ञान नाटक (Arjun Ram Meghwal visited Science Center) आदि के वृहद स्तर पर आयोजन एवं रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, कृत्रिम बुध्दिमत्ता और चिकित्सा विज्ञान के नवीनतम प्रतिमानों से जनता को रूबरू करवाने और अंधविश्वास के निवारण के लिए विज्ञान केंद्र को अग्रणी भूमिका निभाने की आवश्यकता पर बल दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के दर्शन को जन-जन में तक लेकर जाने में भी विज्ञान केंद्रों की भूमिका को रेखांकित किया और जल्द ही पालमपुर विज्ञान केंद्र के उद्घाटन का आश्वासन दिया. पालमपुर के उप मंडल अधिकारी डॉ. अमित गुलेरिया कार्यक्रम में उपस्थित रहे और विज्ञान केंद्र की सुविधाओं का जायज लिया.
विज्ञान केंद्र के संग्रहाध्यक्ष श्री रामस्वरूप ने विज्ञान केंद्र की विभिन्न सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी. गौरतलब है कि पालमपुर विज्ञान केंद्र, हिमाचल प्रदेश में विज्ञान चेतना के लिए विकसित अपनी तरह का प्रथम केंद्र है जो राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की इकाई है. जल्द ही इसे लोकार्पित कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 28 और 29 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे डाक विभाग के कर्मचारी, शिमला में हुआ मंथन 14781908