शिमला: देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज रात तक पश्चिमी हिमालय के पास ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है. पिछले 24 घंटों के दौरान, केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई. विदर्भ, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मिजोरम में हल्की बारिश हुई. (India Weather Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, केरल में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण जलजमाव की भी संभावना जताई गई है. इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु की पहाड़ियों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में हल्की बारिश होने की आशंका है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है.
इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु और विदर्भ के शेष हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों पर हल्की बारिश हो सकती है.
हिमाचल में मौसम का पुर्वानुमान: वहीं, हिमाचल में मौसम विभाग ने आज औऱ कल हल्की बारिश की आशंका जताई है. मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी होगी. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में कमी दर्ज की गई थी. जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया था. वहीं, मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका है.
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 23°C | 14°C |
सोलन | 27°C | 13°C |
हमीरपुर | 30°C | 14°C |
मंडी | 29°C | 12°C |
बिलासपुर | 31°C | 14°C |
ऊना | 32°C | 14°C |
कांगड़ा | 30°C | 15°C |
सिरमौर | 28°C | 15°C |
कुल्लू | 28°C | 11°C |
चंबा | 26°C | 12°C |
किन्नौर | 20°C | 5°C |
लाहौल-स्पीति | 16°C | 3°C |
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (3 degree temperature in Lahaul-Spiti) (Weather Update Himachal) (weather forecast of himachal) (India Weather Forecast) (Rain in himachal) (Snowfall in Himachal) (Weather Update of Himachal)