ETV Bharat / city

अनुराग का मोदी सरकार पर निशाना, कहा: 5 सालों में थम गई विकास की रफ्तार

author img

By

Published : Apr 28, 2019, 3:14 PM IST

Updated : Apr 28, 2019, 3:27 PM IST

कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में मिशन 2019 के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा

नाहन: लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है. इसी कड़ी में कांग्रेस सेवा दल ने रविवार को जिला मुख्यालय नाहन में मिशन 2019 के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा.

ये भी पढ़ें: वीरभद्र के घर में जयराम ने मारी सेंध! BJP में शामिल हुए 6 बार के विधायक सिंघी राम

नाहन में तिरंगा यात्रा कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई. यह तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस कांग्रेस भवन में संपन्न हुई. बता दें कि हिमाचल कांग्रेस सेवा दल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रहा है.

जानकारी देते कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस सेवा दल तिरंगा यात्रा के माध्यम से जहां देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछ रहा है. वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी सवाल दागे जा रहे हैं इसी बीच प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है, इसलिए कांग्रेस सेवा दल, कांग्रेस विचारधारा, एकता व अखंडता को लेकर जनता की बीच जा रहा है और यहीं मिशन तिंरगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.

ये भी पढ़ें: मंडी से चुनावी रण में 15 उम्‍मीदवार उतरे, दो दिन नहीं होंगे नामांकन

प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में मोदी सरकार ने जुमले के साथ मिलकर जनता से जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया. जुमलेबाजो ने देश ही नहीं बल्कि मतदाताओं को भी ठगा है. पिछले 60 वर्षों में नेहरू, गांधी से लेकर देश में विकास की जो बयार बह रही थी, वो पिछले 5 सालों में थम गई है.

Intro:-प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में शहर भर में कांग्रेस सेवा दल ने निकाली तिरंगा यात्रा
- मोदी सरकार की नाकामियों व कांग्रेस विचारधारा को रखा लोगों के सामने
- प्रदेश अध्यक्ष ने साधा निशाना, बोले- पिछले 5 सालों में देश में डर का माहौल
-कहा- पिछले 60 सालों से चला आ रहा विकास, 5 सालों में गया है थम
- चारो लोकसभा सीटों पर हो रहा तिरंगा यात्रा का आयोजन
नाहन। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। इसी के तहत कांग्रेस सेवा दल ने आज जिला मुख्यालय नाहन में मिशन तिरंगा 2019 के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में जहां मोदी सरकार कांग्रेस सेवादल के निशाने पर रही, वहीं कांग्रेस विचारधारा के इस संगठन ने कांग्रेस की विचारधारा से भी लोगों को रूबरू करवाने का प्रयास किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यह तिरंगा यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए वापस कांग्रेस भवन में संपन्न हुई।

Body:दरअसल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल द्वारा तिरंगा यात्रा के माध्यम से जहां देश के प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जा रहे हैं, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी सवाल दागे गए है। हिमाचल कांग्रेस सेवा दल द्वारा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
हिमाचल कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने इस मौके पर जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन तिरंगा-2019 का आयोजन पूरे देश सहित प्रदेश में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पूरे देश में डर का माहौल बना हुआ है। इसी को लेकर कांग्रेस सेवा दल, कांग्रेस विचारधारा, एकता व अखंडता को लेकर जनता की बीच जा रहा है। यहीं इस मिशन तिंरगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार की जो नाकामियां है और जो झूठे वायदे जुमलों के साथ जनता से किए गए थे, वह पूरे नहीं हुए हैं। इन जुमले बाजो ने देश ही नहीं अपितु मतदाताओं को भी ठगा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 60 वर्षों में नेहरू गांधी से लेकर देश में विकास की जो बयार बह रही थी, वह पिछले 5 सालों में थम गई है। इन सभी मुद्दों को लेकर यह तिरंगा यात्रा देश सहित प्रदेश के चारों लोकसभा सीटों पर निकाली जा रही है। शिमला संसदीय सीट के तहत आज नाहन में आयोजित हुई इस तिरंगा यात्रा का यह दूसरा चरण है। तीसरे चरण के तहत सोमवार को कांगड़ा के धर्मशाला में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि अब वक्त बदलाव का है।
बाइट : अनुराग शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल

Conclusion:
Last Updated : Apr 28, 2019, 3:27 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.