ETV Bharat / state

चंडीगढ़ः कुमारी सैलजा आज संभालेंगी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का चार्ज, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहेंगे साथ

author img

By

Published : Sep 7, 2019, 6:45 AM IST

Updated : Sep 7, 2019, 9:21 AM IST

हरियाणा कांग्रेस में लगातार जारी उठापटक और नेताओं की आपसी खींचतान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा कांग्रेस में अहम बदलाव किया है. कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से अशोक तंवर को हटाकर कुमारी सैलजा को नया प्रदेशाध्यक्ष बना दिया है.

कुमारी सैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़ः हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की नव निुयक्त प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा आज अपना कार्यभार संभालेंगी. कुमारी सैलजा आज दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंचेंगी और प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में चार्ज संभालेंगी.

कुमारी सैलजा के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रहेंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस विधायक दल का नेता और विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा कांग्रेस की चुनाव समिति का चेयरमैन बनाया है.

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके हैं. दोनों एक ही गाड़ी में चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए. दोनों रास्ते में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए चंडीगढ़ पहुंचेंगे.

कार्यभार संभालने के बाद दोनों नेता चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और उसके बाद दिल्ली जाएंगे. चंडीगढ़ पहुंचने के दौरान प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता कुमारी सैलजा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करेंगे.

आपको बता दें कि हरियाणा कांग्रेस में लगातार जारी उठापटक और नेताओं की आपसी खींचतान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा कांग्रेस में दो अहम बदलाव किए है. कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी से अशोक तंवर को हटाकर कुमारी सैलजा को नया प्रदेशाध्यक्ष बना दिया है.

वहीं किरण चौधरी को कांग्रेस विधायक दल की नेता के पद से हटाकर यह जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सौंप दी गई है. इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति का चेयरमैन भी बनाया गया है, साथ ही हुड्डा प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष भी होंगे.

Intro:Body:

sailaja

Conclusion:
Last Updated : Sep 7, 2019, 9:21 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.