ETV Bharat / state

देश और दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें: अनुराग ठाकुर

author img

By

Published : Jan 28, 2023, 4:06 PM IST

दिल्ली में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल्ली और देश से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प दिलाया है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली: दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिन चली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नया संकल्प दिलाया है. ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में मैंने स्वंय दिल्ली में कई क्षेत्रों में प्रचार किया था और देखा था कि लोगों पर अब केजरीवाल सरकार का जादू कम हुआ है. चुनाव नतीजों में भी यह दिखा है.

हमारा नया संकल्प और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाना है. और पहले 2024 फिर 2025 में जीत हमारी होगी. उन्होंने कहा कि आइए हम सभी दिल्ली से अरविंद केजरीवाल को उखाड़ फेंकने का नया संकल्प लें.

भाजपा का इतिहास दिल्ली में महत्वपूर्ण: ठाकुर ने कहा कि दिल्ली का भाजपा के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है. जनसंघ काल से दिल्ली ने देश भर में भाजपा के प्रचार प्रसार में सहयोग दिया है. दिल्ली लालकृष्ण अडवाणी की प्रारम्भिक कर्म भूमि रही तो केदारनाथ साहनी, मदन लाल खुराना एवं प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा ने दिल्ली के साथ पूरे उत्तर भारत में पार्टी विस्तार का काम किया. दिल्ली ने देश को अरूण जेटली जैसा नेता दिया तो दिल्ली से ही साहिब सिंह वर्मा, हंसराज गुप्ता, मांगे राम गर्ग, कालका दास जैसे नेता निकले. जिन्होंने पार्टी को नये सामाजिक वर्गों से जोड़ा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में ना कार्यकर्ताओं की कमी है ना नेतृत्व का अभाव. बस दिल्ली के कार्यकर्ताओं को एक नया संकल्प लेना है और 2025 विधानसभा चुनाव में दिल्ली एवं देश से भ्रष्ट एवं अराजक अरविंद केजरीवाल सरकार का अंत करना है.

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

इसे भी पढ़ें: BharatPe में अशनीर ग्रोवर की सैलरी ₹1.69 करोड़, जानिए उनकी पत्नी माधुरी का वेतन

1 लाख करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये: दिल्ली में यूं तो मोदी सरकार ने गत 8 साल में सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर प्रदूषण से लड़ने तक के लिए 1 लाख करोड़ से अधिक के विकास प्रोजेक्ट दिये हैं. पर आज केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में डीडीए एवं उपराज्यपाल के माध्यम से जो यमुना रिवर फ्रंट विकास करवाया जा रहा है उसको जनता के सामने रखिये. नजफगढ़ ड्रेन पर भी उपराज्यपाल जो काम कर रहे हैं उससे वह अब टूरिस्ट आकर्षण स्थल बन रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि कार्यकर्ता लोगों को बताएं कि केजरीवाल सरकार ने 8 वर्ष तक यमुना को और मैला किया. अब मोदी सरकार दिल्ली में यमुना फ्रंट विकसित करवा रही है. वायु प्रदूषण से लड़ते हुऐ केन्द्र सरकार ने दिल्ली को फेम योजना के अंतर्गत 150 इलेक्ट्रिक बसें दी है. कोविड काल से सरकार दिल्ली के 60 लाख से अधिक गरीबों और प्रवासियों के लिए फ्री राशन दे रही है, पर खेद है की दिल्ली सरकार इस फ्री राशन को गरीबों को नहीं दे रही.

इसे भी पढ़ें: तिलक विहार में नेपाली नागरिक का शव मिला, काम की तलाश में दोस्तों से आया था मिलने

For All Latest Updates

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.