ETV Bharat / international

इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़, 23 लोगों की मौत, हजारों फंसे

author img

By

Published : Jan 2, 2020, 9:34 AM IST

Updated : Jan 2, 2020, 4:54 PM IST

नव वर्ष के अवसर पर एक तरफ जहां जश्न का माहौल था वहीं इंडोनेशिया की राजधानी भीषण बाढ़ से जूझ रही थी. इस बाढ़ में अभी तक 23 लोगों के मारे जाने की खबर है. अधिकारियों ने बताया कि बारिश और उफनती नदियों की वजह से राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए और एक हवाईअड्डे को बंद भी करना पड़ा. देखें वीडियो

Indonesia flood
इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़

जकार्ता : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया. बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए.

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए. जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन भी हुआ.

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई. एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं.

जकार्ता की भीषण बाढ़

विबोवो ने बताया कि बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी.

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी.

पढ़ें-अमेरिका के ओरलैंडो में नववर्ष पर हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत

बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा. नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा.

Intro:Body:

 Print

पीटीआई-भाषा संवाददाता 8:26 HRS IST

  • इंडोनेशिया की राजधानी में बाढ़ आने से 16 लोगों की मौत, हजारों फंसे

जकार्ता, दो जनवरी (एपी) इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भीषण बाढ़ के कारण नए साल का जश्न गम में तब्दील हो गया और इसके कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य लोग विस्थापित हो गए।

बाढ़ के कारण एक हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा।

राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने बृहस्पतिवार को बताया कि मानसून की बारिश और उफनती नदियों की वजह से कम से कम 169 इलाके जलमग्न हो गए। जकार्ता के बाहरी जिलों बोगोर एवं दीपोक जिलों में भूस्खलन हुआ।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। एजेंसी की ओर से जारी वीडियो और तस्वीरों में पानी में तैरती कारें दिखाई दे रही हैं।

विबोवो ने बताया कि बाढ़ के कारण हजारों घर और इमारतें डूब गईं और प्राधिकारियों को बिजली और जलापूर्ति रोकनी पड़ी।

उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर बाढ़ के पानी के आठ फुट ऊपर तक पहुंच जाने के कारण 31000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी।

नागर विमानन के महानिदेशक पोलाना प्रमेस्ती ने बताया कि बाढ़ से जकार्ता हलीम पेरडानाकुस्माह घरेलू हवाईअड्डे का रनवे डूब गया और अधिकारियों को इसे बंद करना पड़ा।

एपी सिम्मी स्नेहा स्नेहा 0201 0823 जकार्ता

Conclusion:
Last Updated : Jan 2, 2020, 4:54 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.