ETV Bharat / city

दिल्ली नगर निगम ने डी ग्रुप कर्मचारियों का वेतन जारी किया

author img

By

Published : Sep 29, 2022, 10:58 PM IST

दिल्ली नगर निगम(Delhi Municipal Corporation) ने डी ग्रुप कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया है. एमसीडी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम ने पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात कर्मचारियों के वेतन का समयबद्ध तरीके से भुगतान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं.

दिल्ली नगर निगम
दिल्ली नगर निगम

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम(Delhi Municipal Corporation) ने पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के डी ग्रुप कर्मचारियों का सितंबर 2022 माह का एवं पूर्णकालिक उत्तरी एवं पूर्वी निगम के ग्रुप डी कर्मचारियों का अगस्त 2022 माह का वेतन जारी कर दिया है. पूर्वकालिक दक्षिणी निगम के ग्रुप ए, बी और सी कर्मचारियों का अगस्त 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है, वहीं पूर्वकलिक उत्तरी निगम के ग्रुप ए, बी एवं सी कर्मचारियों के जुलाई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है. साथ ही पूर्वकालिक पूर्वी निगम के ग्रुप बी और सी कर्मचारियों का जून 2022 एवं ग्रुप ए कर्मचारियों का मई 2022 तक के वेतन का भुगतान किया जा चुका है. पूर्वकालिक दक्षिणी निगम की अगस्त 2022 तक की पेंशन दी जा चुकी है और पूर्वकालिक उत्तरी निगम की जुलाई एवं पूर्वकालिक पूर्वी निगम की अप्रैल माह की पेंशन जारी की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें : वेलकम इलाके के अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर

निगम की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम ने पूर्वकालिक तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात कर्मचारियों के वेतन का समयबद्ध तरीके से भुगतान करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं. दिल्ली नगर निगम अपने राजस्व के स्त्रोतों का संवर्धन कर रहा है. निगम अपने हिस्से के राजस्व का पूर्ण भुगतान न होने के कारण वित्तीय संघर्ष की स्थिति से गुजर रहा है। लेकिन आर्थिक कठिनाइयों के बाद भी मई 2022 में तीनों निगमों के एकीकरण के पश्चात अपने कर्मचारियों का वेतन समय से जारी कर रहा है.

सितंबर 2022 तक के वेतन एवं पेंशन का भुगतान करने के लिए निगम को 1126.43 करोड़ रुपए की आवश्यकता है. बता दें कि वेतन की मांग को लेकर एमसीडी के कर्मचारियों की तरफ से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था सफाई कर्मचारी यूनियनों ने 15 अक्टूबर से हड़ताल पर भी जाने की चेतावनी दी है.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत एप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.