ETV Bharat / bharat

23 जून : संजय गांधी की विमान दुर्घटना में हुई थी मौत - sanjay gandhi death

देश और दुनिया के इतिहास में 23 जून की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं. आज ही दिन 1980 में एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी का निधन हो गया. इस घटना से देश की राजनीति के समीकरण बदल गए थे.

23 जून का इतिहास
23 जून का इतिहास
author img

By

Published : Jun 23, 2021, 5:01 AM IST

Updated : Jun 23, 2021, 7:05 AM IST

नई दिल्ली : 23 जून, 1980 की एक घटना भारत के इतिहास की एक ऐसी घटना है, जिसने देश की राजनीति के सारे समीकरण बदल डाले.

इस दिन हुई एक विमान दुर्घटना में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी (Sanjay Gandhi) का निधन हो गया. संजय गांधी को इंदिरा गांधी के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन उनके निधन से देश की सियासी हवाएं पूरी तरह बदल गईं.

23 जून का दिन एक अन्य विमान हादसे का भी गवाह है. 1985 में आज ही के दिन एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और 329 यात्रियों की मौत हो गई थी. हादसे के समय विमान अपने गंतव्य लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मात्र 45 मिनट की दूरी पर था.

इतिहास में 23 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:

1661 : सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बॉम्बे (अब मुंबई) को ब्रिटेन को सौंप दिया.

1757 : पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा.

1761 : मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन.

1810 : बॉम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा.

1868 : क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला.

1953 : जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर के एक अस्पताल में निधन.

1960 : जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता.

1980 : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत.

1985 : एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त. सभी 329 यात्रियों की मौत.

1992 : न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई.

1994 : संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया.

1994 : उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा.

1996 : शेख हसीना ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

2008 : टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी जेके टायर इंडिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कंपनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कंपनियों का 270 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया.

2013 : निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने.

2016 : ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया. प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया.

Last Updated : Jun 23, 2021, 7:05 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.