ETV Bharat / bharat

जीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने कुछ इस तरह मनाया जश्न

गांधीनगर नगर निगम (GMC) पर एक बार फिर भाजपा का कब्जा हो गया है. नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस को दो और आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा. भाजपा ने 10 साल में पहली बार गांधीनगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल किया है.

author img

By

Published : Oct 5, 2021, 12:25 PM IST

Updated : Oct 5, 2021, 5:34 PM IST

raw
raw

अहमदाबाद : गुजरात की राजधानी गांधीनगर की जनता ने एक बार फिर शहर के शासन का जिम्मा भाजपा को सौंपा है. गांधीनगर नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एकतरफा जीत दर्ज की है. मंगलवार को घोषित नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने 44 में से 41 सीटों पर जीत हासिल की. इस तरह भगवा पार्टी ने 10 साल में पहली बार गांधीनगर निगम चुनाव में बहुमत हासिल किया है.

पिछले चुनाव में 16 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी इस बार दो सीट पर ही सिमट गई. पहली बार गांधीनगर नगर निगम चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी खाता खोलने में कामयाब रही. पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की.

भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे
भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे

भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे नजर आए. भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगारे की धुन पर नाचते और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते दिखे.

भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे
भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे

बता दें, गांधीनगर नगर निगम चुनाव के लिए तीन अक्टूबर को मतदान हुआ था. गांधीनगर में कुल 161 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने सभी 44 सीटों पर और आप ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा. ये चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा हाल ही में विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद हुए.

भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे
भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूबे

पीएम मोदी की मां ने किया था मतदान

गांधीनगर निकाय के 11 वार्डों की 44 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने भी वोट डाला था. वह शहर के वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत रायसण में एक सरकारी स्कूल स्थित चुनाव बूथ पर पहुंचीं और अपना वोट डाला.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी की मां ने गांधीनगर निकाय चुनाव में वोट डाला

पिछले चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को 16-16 सीटें मिली थीं. तब गांधीनगर निकाय में कुल 32 सीटें थी, लेकिन परिसीमन और अधिक क्षेत्रों को जोड़ने के कारण इस बार सीटों की संख्या बढ़कर 44 हो गई.

Last Updated : Oct 5, 2021, 5:34 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.