ETV Bharat / bharat

Hillary Clinton in Varanasi: बनारस से खरीदी सिल्क की टाई, नमो घाट से देखा काशी की सुबह का नजारा - टूरिज्म वेलफेयर ऐसोसिऐशन

Hillary Clinton in Varanasi: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन काशी के दौरे पर हैं. क्लिंटन ने गंगा घाट की खूबसूरती के साथ ही गंगा आरती भी देखी.

Etv Bharat
Former US Secretary of State Hillary Clinton Hillary Clinton अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन वाराणसी में हिलेरी क्लिंटन काशी में हिलेरी क्लिंटन Hillary Clinton in varanasi पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन टूरिज्म वेलफेयर ऐसोसिऐशन
author img

By

Published : Feb 11, 2023, 10:39 AM IST

वाराणसी: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन काशी के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान हिलेरी क्लिंटन लगातार बनारस को समझने की कोशिश कर रही हैं. पहले दिन उन्होंने बनारस के गंगा घाटों की खूबसूरती को निहारने के साथ ही गंगा आरती भी देखी. इस दौरान क्लिंटन मंत्रमुग्ध नजर आईं. इसके बाद शुक्रवार को वे बनारस की बुनकारी और हस्तकला से रूबरू हुईं. हिलेरी क्लिंटन का भारत में ये पहला निजी दौरा है.

etv bharat
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन काशी के दौरे पर

हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को बनारस में रेशम की टाई और एक रेशम का स्कार्फ खरीदा. इस दौरान उन्होंने बनारसी साड़ियों की भी जमकर तारीफ की. हिलेरी काशी भ्रमण के दौरान कैण्टोन्मेंट स्थित मेहता सिल्क म्यूजियम पहुंचीं. यहां उन्होंने हथकरघे पर रेशम की बुनाई देखीं और विश्व प्रसिद्ध बनारस ब्रोकेड को काफी पसंद किया. शनिवार सुबह भी हिलेरी क्लिंटन बनारस को जानने के लिए नमो घाट पहुंचीं. टूरिज्म वेलफेयर ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने उन्हें काशी में हुए अभूतपूर्व पर्यटन विकास के बारे में भी बताया. इस दौरान काशी के नव विकसित पर्यटन स्थलों पर आधारित टीडब्लूए का पर्यटन कैलेंडर भी भेंट किया गया.

ये भी पढ़ेंः G20 Summit : महिला सशक्तीकरण की नायक थी ये नारियां, आगरा से फिर बुलंद होगी महिलाओं की आवाज

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शनिवार को सारनाथ होते हुए बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी. सारनाथ में वो धमेख स्तूप, चौखंडी स्तूप व म्यूजियम देखेंगी. इसके बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना होंगी. बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने 2016 अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव लड़ा था. लेकिन, ट्रंप के हाथों उन्हें हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि, दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. लेकिन, अंत में जीत ट्रंप की हुई.

ये भी पढ़ेंः G20 Summit 2023 : आगरा में मेहमानों का शाही स्वागत, इटेलियन बग्गियों में बिठाकर ड्रोन से की पुष्प वर्षा

ETV Bharat Logo

Copyright © 2025 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.